![]()
दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारका गोल्फ कोर्स की लाइफटाइम मेंबरशिप के लिए शुक्रवार, 16 अक्टूबर को लॉटरी निकाली जाएगी। कुल 522 मेंबरशिप स्लॉट के लिए 1505 पात्र आवेदक मैदान में हैं। ड्रॉ सुबह 11 बजे विकास सदन के ऑक्शन हॉल में होगा। पारदर्शिता के लिए डीडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। डीडीए के मुताबिक, सरकारी श्रेणी के 53 स्लॉट के लिए 392 पात्र आवेदक हैं। वहीं, गैर-सरकारी श्रेणी के 469 स्लॉट के लिए 1113 आवेदकों के बीच लॉटरी होगी। दोनों श्रेणियों के ड्रॉ अलग-अलग निकाले जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए 3.50 लाख, अन्य के लिए 7.50 लाख फीस लाइफटाइम मेंबरशिप की फीस सरकारी श्रेणी में 3.50 लाख और गैर-सरकारी श्रेणी में 7.50 लाख रुपए तय है। इसके अलावा तीन और पांच साल की मेंबरशिप के विकल्प भी हैं। निर्धारित शुल्क पर 18% जीएसटी अलग से लगेगा। 158 एकड़ में फैला है गोल्फ कोर्स द्वारका सेक्टर-24 में 158 एकड़ में बना 18-होल चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स 2024 में शुरू हुआ था। यहां 52-बे ड्राइविंग रेंज, क्लब हाउस, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, वेलनेस सेंटर और गोल्फ अकादमी जैसी सुविधाएं हैं। जल संरक्षण के लिए ऑटोमैटिक सिंचाई और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी की गई है।
Source link







