{“_id”:”6a564c4b2c3c1409610b4826″,”slug”:”wife-murdered-husband-in-collusion-with-her-lover-2026-07-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पति को दी खौफनाक मौत: दूध में नींद की गोलियां मिलाकर किया बेहोश, फिर अंगोछे से गला कसकर उतारा मौत के घाट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पत्नी ने की पति की हत्या – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भतीजे से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सिविल लाइन के तोड़ा गांव में पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या से पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर अंगोछे से गला कसकर मार दिया था। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे पर टांग दिया था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा किया।
पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला था। परिजन ने आनंद की पत्नी आशिकी और उसके प्रेमी शिवम पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता सुघर सिंह राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
Spread the love वर्ष का दृश्यमान पहला और आखिरी चंद्रग्रहण भाद्र शुक्ल पूर्णिमा सात सितंबर को लगेगा। पितृपक्ष से पहले लगने वाला यह ग्रहण साढ़े तीन घंटे तक रहेगा। ग्रहण की शुरूआत से मोक्ष तक यह संपूर्ण भारत में दृश्यमान होगा। ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले दिन में 12:57 बजे से ही लग […]
Spread the love बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में मौदहा बांध का पानी नहरों के लिए छोड़ा गया है। नहरों से होकर बांध का पानी चंद्रावल नदी में आने से नदी का बहाव तेज था। इसी दौरान सोमवती अमावस्या में स्नान करने […]
Spread the love बिजली कंपनियों का सरकारी विभागों पर 15569 करोड़ बकाया है। सरकारी विभाग बिजली कंपनियों का बकाया जमा कर दें तो वे घाटे से उबर सकती है। बिजली कंपनियों को एक लाख करोड़ के घाटे में बताया जा रहा है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण किया जा रहा है। सभी […]