बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गया था। वारदात के 18 घंटे बाद हत्यारोपी का खेल खत्म हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके के सहारा मैदान में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर लगाकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोलियां लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos
2 of 7
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी
– फोटो : पुलिस
मौके से बरामद हुए दस खोखे और कारतूस
एसएसपी के मुताबिक आरोपी अफसर खां के पास से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर पिस्टल, दस खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 7
आरोपी अफसर खां
– फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों ने जताई संतुष्टि
हत्यारोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर आसमां के मायकवालों ने संतुष्टि जाहिर की। पिता नन्हें खां ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके गुनाह की सजा मिली है।
4 of 7
आरोपी अफसर, घायल सायमा
– फोटो : संवाद
चचेरी बहन से किया था प्रेम विवाह
अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था। शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई।
5 of 7
हत्याकांड के बाद एडीजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना
– फोटो : संवाद
शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी व सपा नेता राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।
Spread the love मधुरिमा तिवारी की पहली नियुक्ति जिले के ग्रामीण अंचल के अत्यंत पिछड़ा ब्लॉक पटेहरा बहरछठ में हुई थी। उनकी नियुक्ति के समय विद्यालय में बच्चों की संख्या मात्र 92 थी। Source link
Spread the love UP Legislative Council Elections: यूपी में होने वाले विधान परिषद के चुनावों में सपा ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। आने वाले समय में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निवार्चन क्षेत्र में चुनाव होने हैं। Source link
Spread the love प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स हत्श टेलीकम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों शांतनु गुप्ता और अब्दुल वहाब यासिर को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। Source link