बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गया था। वारदात के 18 घंटे बाद हत्यारोपी का खेल खत्म हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके के सहारा मैदान में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर लगाकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोलियां लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos
2 of 7
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी
– फोटो : पुलिस
मौके से बरामद हुए दस खोखे और कारतूस
एसएसपी के मुताबिक आरोपी अफसर खां के पास से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर पिस्टल, दस खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 7
आरोपी अफसर खां
– फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों ने जताई संतुष्टि
हत्यारोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर आसमां के मायकवालों ने संतुष्टि जाहिर की। पिता नन्हें खां ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके गुनाह की सजा मिली है।
4 of 7
आरोपी अफसर, घायल सायमा
– फोटो : संवाद
चचेरी बहन से किया था प्रेम विवाह
अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था। शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई।
5 of 7
हत्याकांड के बाद एडीजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना
– फोटो : संवाद
शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी व सपा नेता राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।
Spread the love राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह नीलगिरी चौराहे के पास स्थित रोहतास अपार्टमेंट में आग लग गई। आग फ्लैट संख्या 73 और 74 में लगी थी। फ्लैट में भीषण आग देखकर खुद को बचाने के लिए फ्लैट संख्या 74 में रहने वाली निदा रिजवी (45) ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर […]
Spread the love 03:00 AM, 12-Dec-2025 Siddharthnagar News: सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रहीं संदिग्धों के रिकॉर्ड सिद्धार्थनगर। विदेशी घुसपैठ को रोकने के लिए सरकार और जांच एजेंसी लगातार काम कर रही है। और पढ़ें 02:45 AM, 12-Dec-2025 Meerut News: नेशनल खेलने को स्टेट चैंपियनशिप में दिखानी होगी ताकत नेशनल खेलने को स्टेट चैंपियनशिप में दिखानी होगी […]
Spread the love यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। Source link