- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (22 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार, 22 जुलाई को मकर राशि वालों को इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या महत्वपूर्ण मीटिंग में सफलता मिल सकती है। मीन राशि के लोगों को नौकरी बदलने, नया प्रोजेक्ट शुरू करने या किसी के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि वालों को ऑफर लेटर या ऑफिस की मंजूरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि के लोगों के लिए क्लाइंट मीटिंग और इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। सिंह राशि वालों को ऐसा काम मिल सकता है, जिससे इनकम के साथ मानसिक संतुष्टि भी मिलेगी।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज जल्दबाजी के बजाय सही योजना बनाकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। घर का कोई जरूरी काम व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो सही विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय लें। छोटी-छोटी उपलब्धियां आपको महसूस कराएंगी कि लगातार की गई मेहनत ही सबसे अच्छा निवेश है।
करियर – ऑफिस में आपकी भरोसेमंद छवि मजबूत होगी। बैंकिंग, अकाउंटिंग, तकनीकी, कृषि या ऑपरेशनल क्षेत्र से जुड़े लोगों के सामने अच्छे अवसर आ सकते हैं। अपनी प्रोफेशनल योग्यता बेहतर बनाने के लिए किसी सर्टिफिकेट कोर्स या ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। काम की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन नतीजे मजबूत और स्थायी होंगे। लव – बड़े वादों के बजाय छोटे और लगातार किए गए प्रयास रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। पार्टनर के साथ भविष्य और जीवनशैली की योजना पर बातचीत हो सकती है। किसी शांत और जिम्मेदार व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। रिश्ते में दिखावे के बजाय सच्चाई और निरंतरता आपको ज्यादा संतुष्टि देगी। हेल्थ – लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोग हल्की शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शरीर की कैल्शियम और पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान दें। नियमित स्ट्रेचिंग और थोड़ी देर चलना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – ग्रीन, लकी नंबर – 5

वृष – फोर ऑफ वांड्स आज कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपको अपनों के और करीब ले आएगा। काफी समय बाद परिवार के साथ आराम से बैठकर बात करने का मौका मिलेगा। घर बदलने, रिनोवेशन या किसी नए काम की शुरुआत की योजना में अच्छी प्रगति होगी। बच्चों के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम या स्कूल फंक्शन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
करियर – किसी पुराने प्रोफेशनल संपर्क की मदद से अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में टीम के साथ किया गया काम उम्मीद से बेहतर नतीजा देगा। कुछ लोगों को सेमिनार, वर्कशॉप या कॉर्पोरेट कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। टीमवर्क और पुराने संपर्क आपकी तरक्की में मदद करेंगे। लव – पार्टनर के साथ कैफे, पारिवारिक कार्यक्रम या छोटी आउटिंग की योजना बन सकती है। रिश्ते में लंबे समय से बनी औपचारिकता अब कम होगी। प्यार जताने के लिए किसी बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होगी। साथ बिताया गया अच्छा समय ही रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाएगा। हेल्थ – खुली हवा में समय बिताने और हल्की शारीरिक गतिविधि करने से मूड बेहतर होगा। घर या कमरे को व्यवस्थित करने का सकारात्मक असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देगा। पर्याप्त नींद लें। लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 1

मिथुन – सिक्स ऑफ कप्स आज पुरानी यादों और खुशनुमा पलों को दोबारा जीने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक बातचीत होने पर मूड अच्छा होगा। काफी समय से अपने किसी पुराने शौक को समय नहीं दे पाए हैं, तो आज उसकी दोबारा शुरुआत कर सकते हैं। आपको महसूस होगा कि जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशियां अक्सर छोटी और साधारण बातों में होती हैं।
करियर – पहले किसी कोर्स, स्किल या प्रोजेक्ट को अधूरा छोड़ दिया था, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अच्छा है। सहयोगियों से उपयोगी प्रोफेशनल जानकारी मिल सकती है। नई चीजें सीखने के साथ अपने पुराने अनुभव और ज्ञान का सही इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने संपर्क से काम का मौका मिल सकता है। लव –प्रेम संबंधों में मधुरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पुरानी यादों को शेयर करने से रिश्ता और खूबसूरत बनेगा। कुछ लोगों की स्कूल, कॉलेज या पुराने दोस्त के साथ दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है। रिश्ते में सहजता और मासूमियत आपको भावनात्मक खुशी देगी। हेल्थ – मीठी चीजें सीमित मात्रा में लें। पर्याप्त नींद और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताने से तनाव कम होगा। लकी रंग – बेबी पिंक, लकी नंबर – 6

कर्क – ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। परिस्थितियां उतनी कठिन नहीं होंगी, जितनी आपको दिखाई दे रही हैं। घर से जुड़े किसी छोटे मुद्दे को लेकर बेवजह चिंता बनी रह सकती है। परिवार के लोग मदद के लिए तैयार रहेंगे, इसलिए हर जिम्मेदारी अकेले उठाने की कोशिश न करें। कई सवालों के जवाब आपके आसपास ही मौजूद हैं, केवल नजरिया बदलने की जरूरत है।
करियर – काम को लेकर ऐसा महसूस हो सकता है कि मेहनत के अनुसार नतीजे नहीं मिल रहे हैं। नई नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो खुद को कम आंकने की गलती न करें। अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकलकर उठाया गया छोटा कदम भी भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। डर के कारण अवसर को हाथ से न जाने दें। लव – प्रेम संबंध में मन की बात खुलकर कहना जरूरी होगा। पार्टनर आपकी उम्मीद से ज्यादा समझदार साबित हो सकता है। अतीत की निराशाओं को वर्तमान रिश्ते पर हावी न होने दें। रिश्ते में भरोसा बनाने की शुरुआत खुद पर विश्वास करने से होगी। हेल्थ – स्क्रीन टाइम कम करना फायदेमंद रहेगा। मेडिटेशन या खुली हवा में टहलने से मन शांत होगा। मानसिक स्वास्थ्य को भी उतनी ही प्राथमिकता दें, जितनी शारीरिक स्वास्थ्य को देते हैं। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

सिंह – ऐस ऑफ कप्स आज आप भीतर से अच्छा महसूस करेंगे। किसी नई शुरुआत की सकारात्मक ऊर्जा पूरे दिन बनी रहेगी। घर में खुशी की छोटी-सी वजह भी चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है। कुछ लोगों को परिवार में किसी नए सदस्य के आने या दूसरी अच्छी खबर के संकेत मिल सकते हैं। भावनात्मक रूप से दिन बहुत सुखद रहेगा।
करियर – ऐसा अवसर मिल सकता है, जिससे केवल आर्थिक फायदा ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुष्टि भी मिलेगी। कला, संगीत, काउंसलिंग, समाज सेवा या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास तौर पर अच्छा है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत उत्साह के साथ कर सकते हैं। अपनी रचनात्मक सोच खुलकर सामने रखें। लव – किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग पार्टनर से पहले से ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ प्यारी बातचीत आपका पूरा दिन खूबसूरत बना सकती है। प्यार को खुले दिल से स्वीकार करने का समय है। हेल्थ – दिन की शुरुआत अपनी पसंद की किसी सकारात्मक गतिविधि से करें। पर्याप्त पानी पिएं और डाइट में फल शामिल करें। मानसिक रूप से पहले की तुलना में ज्यादा हल्का और खुश महसूस करेंगे। लकी रंग – कोरल, लकी नंबर – 9

कन्या – द डेविल आज किसी गलत आदत, गैर जरूरी खर्च या जरूरत से ज्यादा काम करने की आदत पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी बात को लेकर जिद करने या अपनी बात मनवाने की कोशिश हो सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग, फिजूलखर्ची या किसी चीज के प्रति जरूरत से ज्यादा आकर्षण से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन बेहतर होगा।
करियर – कामकाज में समझदारी और सही रणनीति अपनाने की जरूरत है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से पहले अपनी क्षमता और समय को समझें। कुछ लोग केवल ज्यादा सैलरी या फायदे को देखकर नया ऑफर स्वीकार करने की सोच सकते हैं। ऑफर की सभी शर्तें और जिम्मेदारियां ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा। लव – हर छोटी बात के लिए पार्टनर से उम्मीद रखने के बजाय उन्हें थोड़ी जगह दें। कुछ लोगों को पुराने और नुकसान पहुंचाने वाले रिश्ते से बाहर निकलने का साहस जुटाना पड़ सकता है। रिश्ते में ईमानदारी के साथ व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी जरूरी है। स्वस्थ रिश्ता वही है, जिसमें सम्मान और संतुलन दोनों हों। हेल्थ – अपनी जीवनशैली की आदतों पर खास ध्यान दें। देर रात तक जागना, अनियमित भोजन और जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी ऊर्जा घटा सकता है। कैफीन और जंक फूड का ज्यादा सेवन न करें। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

तुला – नाइट ऑफ कप्स आज कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति का संदेश, निमंत्रण या अच्छी खबर आपका मूड बेहतर करेगी। परिवार के साथ छोटे सेलिब्रेशन या बाहर घूमने की योजना बन सकती है। घर में कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक माहौल रहेगा। नई जगह जाने या नया अनुभव लेने के लिए दिन अनुकूल है।
करियर – क्लाइंट मीटिंग, प्रेजेंटेशन या इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा है। मीडिया, पब्लिक रिलेशंस, डिजाइन, संगीत, कंटेंट क्रिएशन या होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से जिस तरह का काम करना चाहते थे, वह आपके पास आ सकता है। अपनी बात आत्मविश्वास से रखें। लव – पार्टनर के साथ सरप्राइज या खास डेट की योजना बन सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी बातचीत और व्यक्तित्व तुरंत पसंद आ सकता है। किसी को पसंद करते हैं, तो अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में मिठास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हेल्थ – दिन की शुरुआत पसंदीदा संगीत या हल्की एक्सरसाइज से करें। पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। पिछले कुछ दिनों से मानसिक थकान महसूस हो रही थी, तो उसमें सुधार आएगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 3

वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स आज महसूस हो सकता है कि आप एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। हर काम खुद करने की आदत जरूरत से ज्यादा थका सकती है। घर में किसी आयोजन, खरीदारी या पारिवारिक जिम्मेदारी का पूरा बोझ अपने ऊपर न लें। परिवार के दूसरे सदस्यों को भी अपनी भूमिका निभाने दें। लंबित पेमेंट और बिल पर ध्यान देना पड़ सकता है।
करियर – ऑफिस में आपकी मेहनत पर किसी को संदेह नहीं होगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा काम लेना आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट की समय सीमा आपको व्यस्त रखेगी। टीम को लीड कर रहे हैं, तो काम बांटना सीखें। बिजनेस करने वाले लोग अपनी कामों की सूची व्यवस्थित रखें। आज किसी अतिरिक्त काम के लिए मना करना भी जरूरी प्रोफेशनल समझदारी होगी। लव – पार्टनर को महसूस हो सकता है कि आप काम में जरूरत से ज्यादा व्यस्त हैं। कुछ मिनट की ईमानदार बातचीत भी रिश्ते में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। रिश्ते को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानसिक सुकून की जगह भी बनाएं। अपनी भावनाएं दबाकर न रखें। हेल्थ – गर्दन और कंधों में भारीपन या दर्द हो सकता है। लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। पर्याप्त पानी पिएं और भोजन समय पर करें। नींद का समय बिगड़ा हुआ है, तो उसे सुधारने की कोशिश करें। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 7

धनु – टेन ऑफ कप्स आज अपनों के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। काफी समय से जिस पारिवारिक खुशी का इंतजार था, उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ छोटी यात्रा या वीकेंड की योजना बनेगी। नया घर, वाहन या कोई बड़ी घरेलू सुविधा लेने की सोच रहे हैं, तो उस दिशा में सकारात्मक संकेत मिलेंगे।
करियर – ऑफिस में आपके सहयोगी स्वभाव की तारीफ होगी। टीम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सभी का सहयोग अच्छा नतीजा दिलाएगा। फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों को परिवार के सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा। काम के दौरान सकारात्मक माहौल आपकी कार्यक्षमता और बेहतर बनाएगा। लव – पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जो परिवार और रिश्तों को महत्व देता है। रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। प्रेम में अपनापन और मानसिक सुकून मिलेगा। हेल्थ – कुछ समय से काम का दबाव महसूस कर रहे थे, तो राहत मिलेगी। शाम को परिवार के साथ टहलना या हल्की शारीरिक गतिविधि करना मूड बेहतर करेगा। पर्याप्त नींद लें। लकी रंग – हेजल, लकी नंबर – 1

मकर – द सन लंबे समय से जिस काम को लेकर मन में असमंजस था, उसमें स्पष्टता आएगी। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि या अच्छी खबर से घर में खुशी रहेगी। नया लक्ष्य तय करना चाहते हैं, तो आज बनाई गई योजना आगे चलकर फायदेमंद होगी। लोग आपकी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र में आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं। आपके आइडिया और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। कुछ लोगों को अपनी लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। लव – पार्टनर के साथ किसी मजेदार गतिविधि या छोटी आउटिंग की योजना बन सकती है। पिछले कुछ समय से रिश्ते में नीरसता थी, तो वह धीरे-धीरे दूर होगी। पार्टनर की तारीफ करने और उनके प्रति आभार जताने से नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में सहजता और खुशी बनी रहेगी। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। सुबह जल्दी उठने और दिन की शुरुआत सकारात्मक गतिविधि से करने का फायदा मिलेगा। हल्की धूप में कुछ समय बिताना मूड और स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा रहेगा। लकी रंग – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3

कुंभ – जस्टिस आज जिंदगी और दिनचर्या व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। लंबे समय से टाल रहे काम पूरे कर सकते हैं। बैंकिंग, इंश्योरेंस, टैक्स, दस्तावेज या दूसरे सरकारी काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी निष्पक्ष राय की तारीफ होगी।
करियर – ऑफिस में आपका प्रोफेशनल व्यवहार लोगों का विश्वास जीतेगा। किसी काम में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम व्यवस्थित करने और सही फैसला लेने की क्षमता सबसे ज्यादा काम आएगी। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑफर लेटर या ऑफिस की मंजूरी से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिल सकती है। लव – रिश्ते में कोई विषय लंबे समय से अनसुलझा था, तो उस पर खुलकर बातचीत होगी। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियां बांटने का सही समय है। किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सामने वाले व्यक्ति के व्यवहार और मूल्यों को समझें। हेल्थ – लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते हैं, तो बैठने की सही मुद्रा का ध्यान रखें। शरीर को पर्याप्त आराम और पोषण देना जरूरी है। काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें। लकी रंग – ब्लू, लकी नंबर – 2

मीन – ऐट ऑफ वांड्स पिछले कुछ समय से रुके हुए कई काम अचानक आगे बढ़ने लगेंगे। फोन, ईमेल या महत्वपूर्ण संदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। घर में यात्रा, शिफ्टिंग या किसी नई योजना को लेकर उत्साह रहेगा। अवसर तेजी से आएंगे, इसलिए फैसला लेने में बेवजह देरी न करें।
करियर – नौकरी बदलने, किसी के साथ मिलकर काम करने या नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म, मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, मीडिया और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय खास तौर पर अच्छा है। काम की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन नतीजे उत्साहजनक होंगे। लव – प्रेम संबंधों में तेजी से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। किसी का अचानक आया संदेश चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अच्छी खबर मिलेगी। पार्टनर के साथ अचानक आउटिंग या सरप्राइज प्लान बन सकता है। प्रेम में पहल करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। हेल्थ – व्यस्त दिनचर्या के कारण समय पर भोजन करना न भूलें। लगातार भागदौड़ के बीच पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। यात्रा करने वाले लोग आराम और नींद का खास ध्यान रखें। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9









