मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:  निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश – New Delhi News
टिपण्णी

मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज: निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश – New Delhi News

Spread the love




मानसून के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली नगर निगम ने फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इसी क्रम में निगम कमिश्नर संजीव खिरवार ने गुरुवार को नजफगढ़ जोन के द्वारका विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर स्वच्छता, जल निकासी और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में बारिश के दौरान लगातार मौजूद रहकर जलभराव की निगरानी करने और निकासी व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने वशिष्ठ पार्क, डाबरी नाला रोड, डाबरी फल बाजार और दुर्गा पार्क समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा संवेदनशील स्थलों पर नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठाने और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विकास निधि के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की और इन्हें तय समयसीमा में पूरा करने को कहा।
जर्जर दीवार की तत्काल मरम्मत के निर्देश
दौरे के दौरान डाबरी स्थित निगम सहशिक्षा प्राथमिक विद्यालय में जर्जर दीवार मिलने पर आयुक्त ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल मरम्मत कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े छोटे कार्यों में भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अंत में आयुक्त ने पार्षद के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून में जलभराव रोकना, नियमित सफाई और जन शिकायतों का त्वरित समाधान निगम की प्राथमिकता है। अधिकारियों को फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *