मेंटल हेल्थ– अच्छी नौकरी है पर मन नहीं लगता:  हमेशा दूसरों की मर्जी की, अब अपनी करना चाहता हूं, पर डर लगता है, क्या करूं?
महिला

मेंटल हेल्थ– अच्छी नौकरी है पर मन नहीं लगता: हमेशा दूसरों की मर्जी की, अब अपनी करना चाहता हूं, पर डर लगता है, क्या करूं?

Spread the love




सवाल– मैं 30 साल का हूं और एक अच्छी नौकरी में हूं। बाहर से देखने पर मेरी जिंदगी ठीक-ठाक लगती है, लेकिन अंदर से मैं बहुत उलझन महसूस करता हूं। बचपन से ही मैंने वही किया, जो परिवार और समाज को सही लगा। अच्छे नंबर लाए, इंजीनियरिंग की, फिर नौकरी शुरू कर दी। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैंने कभी यह सोचा ही नहीं कि मैं खुद क्या चाहता हूं। कई बार नौकरी छोड़ने का मन करता है, लेकिन पता नहीं कि उसके बाद क्या करूंगा। मैं अपनी पसंद, अपनी पहचान और अपने जीवन के उद्देश्य को लेकर बहुत कनफ्यूज्ड रहता हूं। क्या ये नॉर्मल है? मैं कैसे समझूं कि मैं वास्तव में कौन हूं और क्या चाहता हूं? एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। अगर आपको लग रहा है कि आपने गलत करियर चुन लिया है या जिंदगी में बहुत समय बर्बाद कर दिया है, तो जरूरी नहीं कि यह सच हो। हो सकता है कि आप जीवन में पहली बार गंभीरता से यह सोच रहे हों कि आपको जिंदगी में सचमुच में क्या करना है। बचपन और युवावस्था में हम अपने बारे में बहुत कम जानते हैं। इसलिए पढ़ाई और करियर से जुड़े कई फैसले परिवार की सलाह से लेते हैं। भारत में तो अक्सर करियर चुनते समय नौकरी की सुरक्षा, समाज में सम्मान और अच्छी कमाई जैसी बातों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। संभव है कि आपके परिवार ने भी वही सलाह दी हो, जो उन्हें उस समय सही लगी। इसका मतलब यह नहीं है कि आपने अपनी जिंदगी के फैसले खुद नहीं लिए। उस समय आपके पास अनुभव कम था और अपनी पसंद-नापसंद भी पूरी तरह साफ नहीं थी। यह कोई असामान्य बात नहीं है। कई लोगों के जीवन में ऐसा दौर आता है। क्या पसंद नहीं है हर किसी को शुरुआत से यह नहीं पता होता कि उसे कौन-सा काम सबसे ज्यादा पसंद है। अक्सर लोग पहले यह समझते हैं कि उन्हें क्या पसंद नहीं है। जैसे आपको लग सकता है कि आपको ये पसंद नहीं है— अभी परफेक्ट करियर न खोजें आपको अपने लिए तुरंत कोई ‘परफेक्ट करियर’ खोजने की जरूरत नहीं है। शुरुआत उन कामों को पहचानने से करें, जो आपकी सोच, स्वभाव और पसंद की जिंदगी से मेल नहीं खाते। अपने आप से यह पूछने की बजाय कि— “मेरी जिंदगी का असली मकसद क्या है?” यह सवाल पूछना ज्यादा मददगार हो सकता है— “अगले छह महीनों में मैं अपने बारे में क्या नई बातें जान सकता हूं?” ऐसा भी होता है कि खुद को समझना कभी-कभी डर पैदा करता है। जब हम ईमानदारी से खुद को समझने की कोशिश करते हैं, तो हमें अपनी खूबियों के साथ-साथ अपनी कमजोरियां भी दिखाई देती हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपको पता चले— क्या करें? करियर को समझने के लिए जरूरी अभ्यास जवाब सिर्फ दिमाग में मत सोचिए, उन्हें कागज पर लिखिए। 1. दो हफ्ते का एनर्जी चेक दो हफ्ते तक रोज अपनी डायरी में नोट करें— 2. अपनी ताकत और कमजोरियां लिखें तीन तरह की लिस्ट बनाएं। 1. मेरी ताकत वे चीजें, जिनमें आप अच्छे हैं और जिनका सबूत आपके काम, पढ़ाई या दूसरों की प्रतिक्रिया से मिलता है। 2. मेरी इच्छा वे चीजें, जिनमें आप आगे बढ़ना चाहते हैं। वे स्किल्स या काम, जिनमें आपकी रुचि है, जिन्हें आप सीखना चाहते हैं। 3. मेरी सीमाएं इसमें इस तरह की चीजें हो सकती हैं– अपनी सीमाएं पहचानना हार मानना नहीं है। इससे आपको पता चलता है कि आगे क्या सुधार करना है। करियर में आपकी प्राथमिकता कदम आगे बढ़ाने से पहले जरूरी है कि हम अपनी प्रिऑरिटी सेट करें। वो कौन सी ऐसी चीजें हैं, जो अपने नए करियर से हम सबसे ज्यादा चाहते हैं। नीचे ग्राफिक में से पांच चीजें चुनिए, जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं— अपनी प्रिऑरिटी चुनने के बाद अब खुद से ये सवाल पूछिए– आगे बढ़ने से पहले फैक्ट चेक किसी भी करियर विकल्प पर फैसला लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि वहां पहुंचने में हमें कितना समय, पैसा और श्रम लगेगा। इसलिए पहले अपनी वस्तुस्थिति का मूल्यांकन करें– आपके लिए क्या बेस्ट है? आपके पास 4 ऑप्शन हैं- अब सवाल उठता है कि आपके लिए इसमें से क्या बेस्ट है। यह समझने के लिए आपको अपनी रुचि, क्षमता, प्रिऑरिटी और जॉब ऑपर्च्युनिटी जैसे पैरामीटर्स पर इन सभी ऑप्शंस को रेट करना है। रेट 0 से 5 नंबर के बीच करना है। जिस ऑप्शन को सबसे ज्यादा नंबर मिले, वही आपकी कॉलिंग है। उसे फॉलो करें। नए करियर की तैयारी खुद से पूछें यह सवाल नए करियर विकल्पों को तलाशते और उसकी तैयारी करते हुए आपको लगातार अपने प्रयासों को रिव्यू करना है और खुद से ये सवाल पूछने हैं– अगर लगातार दो हफ्ते तक आपका स्कोर 5 से कम आए, तो अगले 48 घंटे में इनमें से एक काम जरूर करें— साथ ही हर हफ्ते खुद से ये सवाल जरूर पूछें— याद रखें, कोई भी छोटा कदम आपको नई जानकारी देता है। सिर्फ सोचते रहना और कुछ न करना आपको वहीं का वहीं रखता है। अगले 30 दिनों का प्लान पहला हफ्ता अपनी ताकत, कमजोरियां और प्राथमिकताएं लिखें। दूसरा हफ्ता दो संभावित करियर विकल्पों की जानकारी जुटाएं। उनमें काम कर रहे कम से कम तीन लोगों से बात करें। तीसरा हफ्ता किसी एक विकल्प को छोटे स्तर पर आजमाएं। कोई कोर्स करें, प्रोजेक्ट लें या स्वयंसेवा करें। चौथा हफ्ता सभी विकल्पों की तुलना करें। पैसों और समय का हिसाब लगाएं। जरूरत हो तो करियर काउंसलर से सलाह लें। इसके बाद परिवार और करीबी लोगों से अपने अंतिम फैसले पर चर्चा करें। उनकी सलाह मददगार हो सकती है, लेकिन फैसला आपका होना चाहिए। अगर अंत में लगे कि मौजूदा नौकरी ही सही है? यह फैसला भी पूरी तरह ठीक है। संभव है कि सारी जानकारी जुटाने के बाद आपको लगे कि फिलहाल आपकी मौजूदा नौकरी ही सबसे अच्छा विकल्प है। याद रखें, ये हार मानना नहीं है। आप उसी नौकरी में रहते हुए— जब निराशा घेरने लगे जीवन में जब भी कभी ऐसा लगे कि सब अपनी पसंद की नौकरी में आगे बढ़ रहे हैं तो आपके मन में ऐसे नेगेटिव विचार आ सकते हैं— “सब आगे निकल गए, सिर्फ मैं ही पीछे रह गया।” ऐसे में खुद से ये सवाल पूछें— हो सकता है, सच ये हो कि आपने अपनी पसंद को अभी तक ठीक से नहीं समझा है। लेकिन आपके पास डिग्री, अनुभव, नौकरी और नए विकल्प तलाशने का मौका अभी भी है। प्रोफेशनल हेल्प कब जरूरी? अगर स्थिति सामान्य कनफ्यूजन से ज्यादा हो, निराशा गहरी और नींद, भूख प्रभावित हो तो किसी मनोवैज्ञानिक या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लें। अंतिम बात आपकी उलझन असफलता नहीं, बल्कि खुद को समझने की प्रक्रिया का हिस्सा है। जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने के बजाय अपनी रुचियों, प्राथमिकताओं और वास्तविक परिस्थितियों को समझें। छोटे कदम उठाएं, नए विकल्प तलाशें और याद रखें— सही करियर से पहले खुद को समझना ज्यादा जरूरी है। ………………
ये खबर भी पढ़िए
मेंटल हेल्थ- अकेले होने पर मन घबराता है:लगता है, कुछ बुरा हो जाएगा, क्या ये नॉर्मल है, मैं इस डर से बाहर कैसे निकलूं यह एंग्जाइटी, इमोशनल डिपेंडेंसी और सेफ्टी सीकिंग बिहेवियर का एक चक्र है। यह एक पैटर्न है, जो समय के साथ बना है और इसे बदला भी जा सकता है। आगे पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *