होम

यूपी: ओपी राजभर बोले- सपा जीत गई तो चुनाव सही और हार गई तो बेईमानी कैसे; 37 सांसदों पर उठाया सवाल

Spread the love


UP: OP Rajbhar said, "If SP wins, how can the election be fair? If it loses, how can it be dishonest?" He ques

अखिलेश यादव और ओपी राजभर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि 2024 का लोकसभा चुनाव ईमानदारी से हुआ था या नहीं? राजभर ने कहा कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा हारी तो चुनाव पर सवाल उठाए गए, लेकिन 2024 में पार्टी के 37 सांसद जीतकर संसद पहुंचे तो सब ठीक हो गया।


राजभर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्र में 2014 से भाजपा की सरकार है। ऐसे में जिन चुनावों में सपा को हार मिली, वे गलत और जिस चुनाव में जीत मिली, वह सही कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि 2024 में अखिलेश यादव के परिवार के पांच सदस्य भी सांसद चुने गए। तब चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए। राजभर ने अखिलेश यादव पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि एसी, पीसी और ट्विटर ने उन्हें बहका दिया है।

2027 में सपा की साइकिल का टायर फटेगा

राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार सपा की साइकिल का टायर पंचर नहीं, बल्कि फटेगा। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को चुनाव में हार का अंदेशा है, इसलिए वह अभी से बहाने तलाश रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा…कुछ आंसू बचाके रखिए। सत्ताइस में सपा साफ है अखिलेश जी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *