{“_id”:”6ad845b3e1540f954d000b11″,”slug”:”shraddha-dubey-s-suspected-agra-hotel-stay-in-lucknow-murder-case-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दो युवतियां और एक युवक, चेहरा ढककर होटल में एंट्री; वायरल वीडियो में श्रद्धा होने का दावा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीसीटीवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज स्थित कैफे के संचालक शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की आगरा के होटल में एक दिन रुकने की बात सामने आई है। फतेहाबाद रोड स्थित ओम पैलेस होटल में उसके चेहरा छिपाकर एक युवती-युवक संग का दावा किया जा रहा है। अपनी आईडी नहीं लगाई थी। अगले दिन पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरी गाड़ी से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। इसमें उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। ताजगंज पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है। लखनऊ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
लखनऊ में 9 अक्तूबर को शिवा शर्मा की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। परिजन ने शिवा की लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया है। वह भाग गई थी। उसकी तलाश में टीम लगी थी। मंगलवार को दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए। इनमें दावा किया गया कि दो युवती और एक युवक होटल ओम पैलेस में जाते हुए दिख रहे हैं। इनमें से एक युवती आगे चल रही है। उसने काले रंग के शाल से चेहरा ढका हुआ है। उसके पीछे दूसरी युवती है। युवक के हाथ में बैग है।
इस बात की पुष्टि होटल के कर्मचारी मयंक ने की। बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह 6:53 बजे तीन लोग आए थे। चालक बाहर ही रहा था। रायबरेली के युवक के नाम से दो कमरे बुक किए गए थे। लखनऊ नंबर की टैक्सी थी। अगले दिन 18 अक्तूबर की सुबह 6:30 बजे तीनों आगरा नंबर की अर्टिगा से निकल गए। उनके होटल से जाने के बाद शाम को एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। बाद में ताजगंज पुलिस भी पहुंची। टीम होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लेकर गई थी। अब होटल में आने वाली युवतियों में से एक के श्रद्धा दुबे होने का दावा किया जा रहा है।
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धा दुबे के आगरा में होटल में रुकने की कोई जानकारी नहीं है। लखनऊ पुलिस ने भी संपर्क नहीं किया है।







