होम

यूपी: बरेली में गैस रिसाव के बाद धमाका, मकान में मची तबाही, उखड़ गए दरवाजे और खिड़कियों के टूट गए शीशे

Spread the love


Bareilly Gas Leak Explosion: House Damaged, Woman Critically Burned in Shahi

Bareilly Gas Leak
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बरेली जिले के शाही  कस्बे में शुक्रवार सुबह गैस रिसाव के बाद हुए तेज धमाके से मकान में भारी नुकसान हुआ। धमाके से दरवाजे उखड़ गए, खिड़कियों के शीशे टूट गए और घर का सामान बिखर गया। चाय बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बरेली से दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी उमेश चंद्र शर्मा के मकान में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास करीब 100 मीटर तक के लोगों ने इसे सुना। मकान की छत की कड़ी टूटकर नीचे गिर गई। सोफा सेट पूरी तरह टूट गया। 

पांच कमरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए और कई कमरों के दरवाजे उखड़कर गिर गए। जीने का दरवाजा भी काफी दूर जाकर गिरा। मकान से करीब 50 मीटर दूर स्थित थाने के कमरों के गेट भी धमाके से हिल गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *