होम

यूपी: भाजपा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के साथ ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित

Spread the love


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सभी क्षेत्रों की महानगर और जिले के अध्यक्ष घोषित किए हैं। अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी अर्चना साहू को दी गई है। वहीं लखनऊ जिला की कमान सुनीता पांडेय संभालेंगी। इसी तरह लखीमपुर में प्रतिमा सिंह भदौरिया, हरदोई में अनुराधा मिश्रा, बाराबंकी में रामेश्वरी मिश्रा, गोंडा में बीनाराय राजभर, अयोध्या जिला में  अंजू पांडेय, उन्नाव में निम्मी अरोरा को अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को छह क्षेत्रों के 77 जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें अवध क्षेत्र के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं। लखनऊ महानगर का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और लखनऊ जिले का अध्यक्ष विमलेश मिश्रा को बनाया गया है।

अवध क्षेत्र में सीतापुर से रवि तिवारी, हरदोई से संजय सिंह गुड्डू, अंबेडकरनगर से अभिमन्यु अग्रहरि, बलरामपुर से दीपचंद जायसवाल, गोंडा से देवेंद्र दीक्षित और श्रावस्ती से अविनाश सिंह उर्फ लव बाबा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्नाव में कमल बाजपेयी को अध्यक्ष बनाया गया है। अयोध्या महानगर की कमान अनुराग त्रिपाठी और अयोध्या जिले की जिम्मेदारी रॉकी द्विवेदी को दी गई है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के महानगर और जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर इसकी सूची जारी कर दी है। कानपुर क्षेत्र में अनूप चौधरी को कानपुर उत्तर, धर्मवीर सिंह को कानपुर दक्षिण, महेंद्र कुमार को कानपुर ग्रामीण, सुमित गिरार को कानपुर देहात, मनोज गोंड को वाराणसी महानगर, विजय गोंड को वाराणसी जिला, विनोद कुमार गोंड को गोरखपुर महानगर, धर्मराज गोंड को गोरखपुर जिला की कमान सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *