![]()
दिल्ली में पीएम आवास के पास मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शाम साढ़े 6 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब से सांसद चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा वडिंग समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस चन्नी को घसीटते हुए बस तक ले गई, इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- जब-जब मोदी डरता है, तब-तब पुलिस को आगे करता है, BJP का ये आतंकवाद है, सरकार छात्रों की नहीं सुनती है। वहीं रंधावा और राजा वडिंग के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेसियों को हिरासत में लेने के विरोध में चंडीगढ़ राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं ने राणा केपी की अगुआई में देर शाम धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद चंडीगढ़ पुलिस करीब 40 नेताओं को डिटेन कर सेक्टर-3 थाने ले गए गई। फिर उन्हें छोड़ दिया गया है। दिल्ली में कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई। राहुल गांधी के साथ CJP के समर्थन में दिए जा रहे धरने में पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह व अन्य धरने में शामिल हुए। कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ा दिल्ली पुलिस ने जिन सांसदों को पीएम हाउस के बाहर से डिटेन किया, उन्हें कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ दिया। पंजाब के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि पुलिस ने उनको धक्के मारे और जबरन उठाकर ले गई। उनका कहना है कि पुलिस ने ऐसा व्यवहार उनके साथ किया तो बच्चों के साथ कैसे किया होगा। सरकार की जिम्मेदारी सिस्टम ठीक करना- रंधावा रंधावा ने कहा कि मोदी देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक हुआ है, इससे बच्चों को परेशानी हुई है। वह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं, तो उन्हें दे देना चाहिए। रंधावा ने कहा कि भाजपा बार-बार कांग्रेस के समय की बात करती है। इसका मतलब यह नहीं है कि पहले जो हुआ अब उसे ठीक नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार की जिम्मेदारी है सिस्टम को ठीक करना। सरकार बच्चों की बात नहीं सुन रही: बाजवा एलओपी प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार बच्चों की बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि या तो गृहमंत्री के साथ मीटिंग होती या शिक्षा मंत्री के साथ होती। उन्होंने कहा कि नड्डा के साथ मीटिंग करने का क्या औचित्य है। उनका कहना है कि सरकार दरअसल बच्चों से बात ही नहीं कर रही है। खड़गे के आवास पर बनी सीक्रेट प्लानिंग जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पीएम आवास तक मार्च निकालने और धरना देने की सीक्रेट प्लानिंग की थी। आज (21 जुलाई) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 84वां जन्मदिन है। रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस सांसदों को खड़गे का जन्मदिन मनाने के लिए उनके आवास पर बुलाया गया। जब सब वहां एकत्र हुए, तभी वहां तय किया गया कि पीएम आवास तक मार्च करते हुए जाएंगे और पीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना देंगे। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Source link








