शालीमार बाग में 48 घंटे बाद भी बुलडोजर कार्रवाई जारी:  110 से अधिक मकान ध्वस्त, लोगों के लिए खोला गया रास्ता, कार्रवाई वाला मार्ग बंद – New Delhi News
टिपण्णी

शालीमार बाग में 48 घंटे बाद भी बुलडोजर कार्रवाई जारी: 110 से अधिक मकान ध्वस्त, लोगों के लिए खोला गया रास्ता, कार्रवाई वाला मार्ग बंद – New Delhi News

Spread the love




नई दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा बुलडोजर अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्रवाई शुरू होने के 48 घंटे बाद भी प्रशासनिक अमला मौके पर डटा हुआ है और अब तक 110 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, लेकिन प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्गों में से कुछ रास्तों को खोल दिया है। हालांकि जिस इलाके में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है, वहां जाने वाले मार्ग अभी भी बंद रखे गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी सुरक्षा कारणों से आम लोगों के प्रवेश पर रोक जारी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाने तक अभियान जारी रहेगा। बुधवार को भी बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *