![]()
मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के कारण एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें 24 अक्टूबर तक बंद कर दी हैं। यह फैसला जेद्दा, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स के लिए लिया गया। एयरलाइन ने टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस करने का ऐलान किया है। इसका अलावा, यात्री बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए यात्रा की तारीख फ्री में बदल सकेंगे। बता दें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो गुरुवार को ही उड़ानें रद्द कर चुकी है। 10 नवंबर तक दूसरे शहर की फ्लाइट चुन सकेंगे अगर आपने 15 अक्टूबर या उससे पहले टिकट बुक कराया था और आपकी यात्रा 9 से 25 अक्टूबर के बीच की थी, तो आप बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए 10 नवंबर तक किसी भी नई तारीख की फ्लाइट चुन सकते हैं। अगर आप अपनी पुरानी मंजिल के बजाय खाड़ी देशों के किसी दूसरे शहर से उड़ान भरना चाहते हैं, तो सीटें खाली होने पर आपको वहां से भी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आसपास के शहरों से भी ले सकते हैं फ्लाइट अगर आपकी सऊदी अरब की फ्लाइट रद्द हो गई है, तो एयरलाइन आपको पास के दूसरे खाड़ी देशों के शहरों से फ्लाइट लेने का विकल्प दे रही है: नए शहर के एयरपोर्ट तक पहुंचने का ट्रैवल खर्च और उस देश का वीजा/एंट्री नियम यात्रियों को खुद देखना होगा। रियाद एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत से तनाव बढ़ा सऊदी अरब में उड़ानों के बंद होने की मुख्य वजह 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ हूती विद्रोहियों का हमला है। इस हमले में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। भारतीय दूतावास ने बताया कि हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद इलाके में तनाव और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अदन एयरपोर्ट के पास मिसाइल गिरने से खतरा बढ़ा मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता जा रहा है। यमन की सरकार ने आरोप लगाया है कि हूती विद्रोहियों ने अदन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागी हैं। यमन के सूचना मंत्री के मुताबिक, ये मिसाइलें मिस्र के काहिरा शहर जाने वाले एक यात्री विमान के बिल्कुल पास आकर गिरीं। इस घटना से हवाई यात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। इंडिगो और अकासा एयर की उड़ानें भी बंद
Source link







