खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी रविवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने थाना खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी।
2 of 12
गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। असद ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
3 of 12
गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार असद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। असद से एक पिस्टल और पिस्टल बरामद की गई है।
4 of 12
सूर्या चौहान की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
बाइक चलाने को लेकर हुआ विवाद, चार इंच तक घुसा था चाकू
सूर्या का मुख्य आरोपी से बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, झगड़ा बकरीद के दिन सुबह के समय ही हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, चाकू सूर्या के शरीर में करीब चार इंच तक घुसा था। पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम करते हुए मुख्यारोपी के पिता नबाव, उसके साथी आतिफ व फरहान को गिरफ्तार किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
5 of 12
खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर।
पुलिस के अनुसार, सूर्या व मुख्यारोपी पहले से परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते भी थे। बकरीद पर कुर्बानी दिखाने के लिए आरोपी ने सूर्या को बुलाया था। पहले तो सूर्या ने आरोपी से मना किया था। इसके बाद ईद की पार्टी और मुबारकबाद देने की बात कही। कुछ देर की बातचीत के बाद सूर्या आरोपी की बुलाई जगह पहुंचा। इसके बाद यहां आरोपी किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह से ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा।
Spread the love औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने 27 साल से चकमा दे रहे ग्रामीण लालाराम की हत्या के आरोपी व डकैत रहीं सीमा परिहार के भाई रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। 1999 में हुई लालाराम की हत्या के मामले में निर्भय सिंह गैंग में इसका नाम भी प्रकाश में आया था। इसके […]
Spread the love {“_id”:”67c6705b8ff22a2e420b1e8d”,”slug”:”young-man-killed-his-sister-due-to-illicit-relations-with-his-nephew-s-wife-2025-03-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से गला काटा…बहन को इसलिए दी खौफनाक मौत, ताकि भांजे को पता रहे; उसने बड़ी गलती की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मौके पर पहुंची पुलिस और आरोपी गिरफ्तार – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के टेढ़ी बगिया (ट्रांस यमुना) में भांजे के साथ पत्नी के […]
Spread the love {“_id”:”6860250679e28a3c500b60f9″,”slug”:”weather-update-there-will-be-clouds-but-heavy-rain-on-july-1-2025-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: बादल रहेंगे पर झमाझम बारिश एक जुलाई को, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 10:58 PM IST Kanpur Weather News: सीएसए मौसम विभाग की मानें तो कानपुर समेत आसपास के शहरों में […]