ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट: 76,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक नीचे; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Spread the love


26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 2 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 200 अंक नीचे है, ये 23,850 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, IT, मीडिया और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

दीपा ज्वेलर्स के IPO का आज दूसरा दिन

दीपा ज्वेलर्स के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इसमें 3 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसमें मिनिमम 14,868 रुपए लगाने होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 459.72 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

एशियाई बाजारों में आज गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6627 -214 -3.16%
निक्केई (जापान) 64473 -1742 -2.63%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25064 -265 -1.05%

1 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52767 -419 -0.79%
नैस्डैक 26100 -271 -1.03%
S&P 500 7631 -55 -0.71%

घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,750 करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII +4,589 +14,750 +56,697
FII/FPI -7,986 -13,324 -8,454

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 1 सितंबर को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही थी। सेंसेक्स 13 अंक की गिरावट के साथ 76,944 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 25 अंक की गिरावट रही, ये 24,056 पर बंद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *