{“_id”:”6a3c1167b7f89727d802b58e”,”slug”:”hamirpur-contractor-hacked-to-death-with-an-axe-while-going-to-advocate-for-his-cousins-2026-06-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हमीरपुर में खूनी खेल: चचेरे भाइयों की पैरवी करने गए ठेकेदार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इस बात की थी नाराजगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार शाम भूमि विवाद की रंजिश में सिंचाई विभाग के ठेकेदार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक पड़ोसी चचेरे भाइयों के भूमि विवाद में पैरवी करता था। राठ से लौटते समय नहर किनारे रास्ता रोक दो भाइयों ने उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
गोहांड कस्बे के कमलानगर मोहल्ला निवासी देशराज राजपूत (65) पुत्र परमलाल खेती-किसानी के साथ सिंचाई विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते थे। उनके बेटे कमलेश ने बताया कि बुधवार को उनके पिता पड़ोसी नरेंद्र पुत्र प्रकाश के साथ किसी कार्य से राठ तहसील गए थे। नरेंद्र और उसके भाइयों का आरोपी पक्ष से भूमि विवाद चल रहा था। उनके पिता कई बार नरेंद्र के साथ तहसील और अन्य स्थानों पर जाते थे तथा उसके मामले की पैरवी भी करते थे। बताया कि शाम करीब 6:45 बजे दोनों लोग बागीपुरा होते हुए गोहांड लौट रहे थे। राठ-उरई मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जलालपुर शाखा नहर के पास कच्चे रास्ते पर पहले से मौजूद चरन सिंह व राजेंद्र ने उन्हें रोक लिया।
Spread the love जनगणना में लापरवाही बरतने पर जिला जनगणना अधिकारी-एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी किया है। कहा कि प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जिले में मात्र 60.5 फीसदी ही काम हुआ है। राजकीय कार्य में रुचि न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी […]
Spread the love {“_id”:”6803b7f133850050be015b34″,”slug”:”boy-s-side-refused-to-marry-hurt-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-04-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Auraiya: गोद भराई के बाद लड़के पक्ष ने शादी से किया इन्कार, आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 08:21 PM IST यूपी के औरैया जिले में गोद भराई के बाद शादी टूटने से आहत […]
Spread the love सासनी कस्बे में 11 अगस्त दोपहर करीब डेढ़ बजे बीच हाईवे पर खड़ी विधायक लिखी स्काॅर्पियो कार के कारण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने उसे सड़क किनारे करने के लिए कहा तो कार में सवार युवक भड़क गया। Source link