अंबाला में विदेशी महिला नशा तस्करी में गिरफ्तार:  लाखों रुपए कीमत की 306 ग्राम हेरोइन बरामद; दिल्ली से सप्लाई देने आई थी – Ambala News
टिपण्णी

अंबाला में विदेशी महिला नशा तस्करी में गिरफ्तार: लाखों रुपए कीमत की 306 ग्राम हेरोइन बरामद; दिल्ली से सप्लाई देने आई थी – Ambala News

Spread the love




अंबाला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने नशा तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक विदेशी महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 306 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 17 मार्च की रात उन्हें एक विदेशी महिला के अंबाला में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अंबाला कैंट क्षेत्र में घेराबंदी की। देर रात करीब 2 बजे संदिग्ध महिला को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी में 306 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन मिली। गिरफ्तार महिला की पहचान युगांडा, अफ्रीका निवासी हलीमा नबोसा के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि हलीमा दिल्ली में रह रही थी। वह दिल्ली से हेरोइन की यह खेप अंबाला के स्थानीय तस्करों और ग्राहकों को सप्लाई करने के उद्देश्य से लाई थी। पुलिस ने आरोपी विदेशी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस दिल्ली में इस सिंडिकेट के मुख्य सरगना, अंबाला में नशा सप्लाई किए जाने वाले लोगों और गिरोह के अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से संभावित संबंधों का पता लगाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *