- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | August Rashifal 2026, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अगस्त में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। इन 5 ग्रहों की चाल बदलने से इस महीने मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री या जगह बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। वृष राशि के छात्रों को परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि वालों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा और करियर में तेजी से आगे बढ़ने के मौके आएंगे। कर्क राशि वालों की पुरानी गलतफहमी खत्म होगी और घर का माहौल हल्का रहेगा। सिंह राशि वालों की करियर में पहचान बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। कन्या राशि वालों के कोर्ट या सरकारी मामले सुलझने की उम्मीद है।
तुला राशि वालों के घर में महंगी चीज की खरीद का योग है। वृश्चिक राशि वालों को धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों की मकान निर्माण या सुधार की रुकी योजना आगे बढ़ेगी। मकर राशि वालों को करियर में नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट मिल सकता है। कुंभ राशि के रुके हुए काम इस महीने पूरे होंगे। मीन राशि वालों को वाहन खरीद का मौका मिलेगा और लोन या कर्ज कम होने का रास्ता बनेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना

मेष – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री, घर बदलने या जगह बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। सफलता के लिए समय, मेहनत और सही योजना जरूरी रहेगी। पारिवारिक और सामाजिक कामों में सहयोग से मान-सम्मान बढ़ेगा। नए संपर्क आगे चलकर लाभ दे सकते हैं। युवा ज्यादा सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे, इसलिए योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी। भाई या किसी करीबी से मनमुटाव चल रहा हो तो उसे दूर करने का अच्छा समय है। पहल करके बातचीत करेंगे तो बात साफ हो जाएगी। नेगेटिव – मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कभी लगेगा कि लोग आपकी मेहनत या भावनाओं को महत्व नहीं दे रहे, पर यह केवल मन का भ्रम भी हो सकता है। तुलना, शक और बेवजह की बातों में उलझने से बचें। घर के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और नियंत्रण कठिन लग सकता है। गुस्सा और अधीरता बड़ी चुनौती बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए सहारा बनेगी। उनकी बात सुनें और सम्मान दें, ताकि संबंध मजबूत रहें।
करियर – अवसर बढ़ेंगे, साथ में जिम्मेदारियां और दबाव भी आएंगे। काम का बोझ रहेगा, पर व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार में विस्तार, नए क्लाइंट या नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक जोखिम लेते समय पूरा हिसाब और योजना बनाकर ही कदम बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोगों को हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। नया रोल, नई टीम या जरूरी काम मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार हो तो जल्दबाजी न करें और पूरी जानकारी लेकर ही फैसला लें। परिवार – रिश्तों में समझदारी की परीक्षा रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी, पर गलतफहमियां भी उभर सकती हैं। हर बात बातचीत से साफ करें और अनुमान लगाने से बचें। शादीशुदा लोगों पर संयुक्त परिवार या रिश्तेदारों के मामलों का दबाव रह सकता है। अविवाहित लोगों के लिए नई मुलाकातें और नए रिश्तों के संकेत हैं। साफ बातचीत, सम्मान और शांत व्यवहार रिश्तों को संभालेंगे। ज्यादा उम्मीद और छोटी बात पर रूठना दूरी बढ़ा सकता है। हेल्थ – ज्यादा काम और तनाव से थकान, बेचैनी और नींद की समस्या बढ़ सकती है। शरीर में गर्मी, पानी की कमी, त्वचा पर रैश या पाचन की परेशानी हो सकती है। खानपान और आराम में लापरवाही न करें। पर्याप्त पानी पीना और समय पर भोजन करना जरूरी रहेगा। फल, हल्का और घर का सादा खाना संतुलन देगा। महीने की शुरुआत में खुद पर ज्यादा ध्यान दें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें। आगे चलकर स्थिति सामान्य होती जाएगी।

वृष – पॉजिटिव – मन में शांति बढ़ेगी और घरेलू मामलों में राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रुका लाभ मिल सकता है। योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। महीने की शुरुआत में घर की मरम्मत या बदलाव का काम चलेगा। महीने के बीच में छात्रों को परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे और दिशा साफ होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। महीने के आखिरी में काम स्थिर होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव – दबाव बढ़ेगा और जिम्मेदारियां अचानक बढ़ेंगी। करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे और कटौती कठिन होगी। भावुकता में लिया फैसला नुकसान देगा। महीने की शुरुआत में नींद कम होगी और मन बेचैन रहेगा। महीने के बीच में कागजी गलती से परेशानी बढ़ सकती है। कोर्स या एडमिशन की शर्तों में उलझन बनेगी। महीने के आखिरी में बहस बढ़ सकती है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।
करियर – व्यापार में मौके मिलेंगे, शुरुआत में मेहनत ज्यादा रहेगी। नतीजे थोड़े धीमे दिखेंगे। साझेदारी में जिम्मेदारी स्पष्ट न हुई तो दूरी बढ़ेगी। फैशन और सौंदर्य से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ ध्यान देंगे और योग्यता दिखेगी। महीने के बीच में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की बात बनेगी। महीने के आखिरी में काम स्थिर होगा और आय में सुधार दिखेगा। परिवार – घर में शांति रहेगी, हल्की नोकझोंक भी होगी। खर्च और बच्चों को लेकर मतभेद बन सकता है। महीने की शुरुआत में बात बढ़ सकती है। महीने के बीच में प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा, शक से तनाव होगा। अविवाहित लोगों के लिए परिवार की पहल से रिश्ता तय हो सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा रहेगा। महीने के आखिरी में परिवार की राय से संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – थकान और पानी की कमी की शिकायत रह सकती है। सिरदर्द और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव दिखेगा। पाचन कमजोर रहेगा और गर्मी का असर बढ़ेगा। महीने की शुरुआत में नींद टूट सकती है। महीने के बीच में तनाव से मनोबल घटेगा। समय पर भोजन न हुआ तो समस्या बढ़ेगी। महीने के आखिरी में स्थिति धीरे सुधरेगी, ऊर्जा बढ़ेगी और दिनचर्या संभलेगी।

मिथुन – पॉजिटिव – उलझन कम होगी और सोच साफ होगी। तर्क से काम बनेगा और व्यावहारिक नजरिया फायदा देगा। महीने की शुरुआत में जमीन या प्रॉपर्टी का काम आगे बढ़ेगा और दाम ठीक मिलेगा। विद्यार्थी नई चीजें सीखेंगे और हुनर बढ़ेगा। अच्छे लोग साथ जुड़ेंगे और मदद मिलेगी। महीने के बीच में झिझक कम होगी और काम तेज होगा। महीने के आखिरी में प्रगति बनेगी और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नेगेटिव – सोच भारी रहेगी और मन टिकना मुश्किल होगा। काम अधूरा छूटने का डर रहेगा। महीने की शुरुआत में ससुराल पक्ष से बहस बन सकती है, इसलिए भाषा संभालें। खर्च बढ़ेंगे और बजट पर दबाव आएगा। अनजान लोगों से बातचीत में गलती हो सकती है। निजी बात बाहर गई तो तनाव बढ़ेगा। महीने के बीच में भावुक फैसला नुकसान देगा। महीने के आखिरी में संयम रखा तो स्थिति संभल जाएगी।
करियर – काम में बदलाव और तेजी रहेगी। महीने की शुरुआत में जोश बढ़ेगा और नया प्रोजेक्ट मिलेगा। प्रतिस्पर्धा रहेगी, इसलिए दबाव भी रहेगा। साझेदारी में शर्तें साफ रखें और कागज जांचें। मीडिया, लेखन, टेक, शिक्षा, मार्केटिंग और ट्रैवल से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी और बॉस प्रभावित होंगे। महीने के आखिरी में नौकरी बदलने का विचार तेज हो सकता है, इसलिए नई जगह की स्थिति पहले जांचें। परिवार – घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और रिश्तेदारों का आना-जाना बढ़ेगा। महीने की शुरुआत में आयोजन या यात्रा की बात बनेगी। भावनात्मक मनमुटाव भी उभर सकता है, इसलिए छोटी बात बड़ी न करें। अविवाहित लोगों को नया आकर्षण मिलेगा। प्रेम संबंध में रोमांस बढ़ेगा और पुरानी बात साफ होगी। महीने के बीच में अपेक्षाएं बढ़ेंगी, इसलिए बात साफ रखें। महीने के आखिरी में धैर्य और सम्मान से रिश्ता स्थिर रहेगा। हेल्थ – बड़ी समस्या नहीं दिखेगी, पर तनाव बढ़ सकता है। दिमाग बहुत सक्रिय रहेगा और ऊर्जा कम लगेगी। महीने की शुरुआत में गले की खराश, माइग्रेन या एसिडिटी उभर सकती है। नींद का समय बिगड़ सकता है। पुरानी बीमारी वालों में उतार-चढ़ाव रहेगा। महीने के बीच में चिंता बढ़ी तो शरीर ढीला लगेगा। महीने के आखिरी में राहत मिलेगी, फिर भी स्क्रीन टाइम कम रखें और रोज टहलें।

कर्क – पॉजिटिव – महीने की शुरुआत में भावनात्मक संतुलन बढ़ेगा और आप सीमा तय करेंगे। काम चुपचाप आगे बढ़ेगा और बात बनती जाएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और सही जगह आपकी बात मजबूत रहेगी। महीने के बीच में ससुराल पक्ष से दूरी कम होगी और रिश्तों में नरमी आएगी। महीने के आखिरी में भरोसा बढ़ेगा और घर का माहौल हल्का रहेगा। पुरानी गलतफहमी खत्म होगी और मन में राहत आएगी। नेगेटिव – महीने की शुरुआत में ज्यादा सहन करने से मन टूटेगा। लोग आपकी बात गलत समझेंगे। आर्थिक मामलों में छोटी ढील से नुकसान होगा। महीने के बीच में उधार या मदद की सीमा टूटी तो दबाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों का अनुशासन कमजोर हुआ तो नतीजे गिरेंगे। महीने के आखिरी में मेहनत कम हुई तो काम अधूरा रह जाएगा। निजी बात बाहर गई तो विवाद होगा। भावुक फैसला बाद में पछतावा देगा।
करियर – महीने की शुरुआत में काम की रणनीति बदलेगी और कदम बढ़ेंगे। पुराने संपर्क लाभ देंगे, पर नकदी पर दबाव रहेगा। महीने के बीच में साझेदारी में नियम लिखित होंगे और जिम्मेदारी तय होगी। अनावश्यक यात्रा बढ़ी तो समय और पैसा खराब होगा। नौकरी में अतिरिक्त काम मिलेगा और दबाव बढ़ेगा। महीने के आखिरी में धैर्य रखा तो काम पटरी पर आएगा। मेहनत नोटिस होगी, पर गलती की गुंजाइश कम रहेगी। परिवार – महीने की शुरुआत में घर में तालमेल रहेगा, पर किसी सदस्य को भावनात्मक सहारा चाहिए होगा। किसी करीबी की गलत बात से गलतफहमी बढ़ेगी। महीने के बीच में सच सामने आएगा और माहौल शांत होगा। प्रेम संबंधों में सम्मान बढ़ेगा और नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित लोग स्थायी सोच से रिश्ता चुनेंगे। महीने के आखिरी में भरोसा मजबूत होगा और घर में मिठास लौटेगी। हेल्थ – महीने की शुरुआत में नींद कम हुई तो थकान बढ़ेगी। एलर्जी या त्वचा की परेशानी उभरेगी। महीने के बीच में तेल-मसाले से पेट बिगड़ेगा और एसिडिटी बढ़ेगी। हल्का इन्फेक्शन भी परेशान कर सकता है। महीने के आखिरी में जांच टली तो दिक्कत बढ़ेगी। कुल मिलाकर सेहत ठीक रहेगी, पर तनाव और खानपान की गड़बड़ी से कमजोरी धीरे-धीरे बढ़ती रह सकती है।

सिंह – पॉजिटिव – इस महीने सफलता और अच्छे अवसर सामने आएंगे। फैसले मजबूत रहेंगे और काम तेजी से पूरे होंगे। घर में खुशी का माहौल बनेगा। मकान, प्लॉट या निर्माण से जुड़ा रुका काम आगे बढ़ेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की समस्या सुलझेगी। कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी। समय पर बात रखेंगे तो लोगों का समर्थन मिलेगा और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। नेगेटिव – जिद और अपनी बात पर अड़ेंगे तो रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। घर और समाज से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इससे बचत घटेगी। पुरखों की जमीन या पारिवारिक मामले में बहस हो सकती है। किसी समझदार व्यक्ति की मदद से बात सुलझेगी। विदेश या ऑनलाइन सौदे में बहकावे से बचें। बिना जांच कोई कागज न साइन करें। गलत सलाह पर भरोसा करेंगे तो नुकसान होगा। संयम रखेंगे तो स्थिति संभल जाएगी।
करियर – कारोबार में विस्तार और स्थिरता दोनों दिखेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। नया समझौता करेंगे तो शर्तें ध्यान से पढ़ें। प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना जरूरी रहेगा। जमीन-जायदाद के काम में अच्छा सौदा मिल सकता है। साझेदारी का प्रस्ताव आए तो गंभीरता से सोचें। नौकरी में नेतृत्व दिखाने का मौका मिलेगा। वरिष्ठों का भरोसा बढ़ेगा। समय पर काम पूरा करेंगे और हिसाब सही रखेंगे तो साख मजबूत होगी। परिवार – रिश्तों में परिवार और स्वाभिमान के बीच संतुलन बनाना होगा। पति-पत्नी में जिम्मेदारियों पर हल्का मनमुटाव रहेगा, बातचीत से हल निकलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बढ़ेगा तो दूरी नहीं बनेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात और बात बढ़ेगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर में बुजुर्गों का सम्मान रखें। गलतफहमी होते ही साफ करेंगे तो घर का माहौल हल्का रहेगा। हेल्थ – मौसम का असर सेहत पर दिखेगा। खांसी, जुकाम, वायरल या गले की परेशानी हो सकती है। तला-भुना और मसालेदार भोजन पेट खराब करेगा। गैस, एसिडिटी और पेट दर्द बढ़ सकता है, इसलिए समय पर इलाज लें। साफ पानी जरूरी रहेगा। भीड़ और धूल से बचेंगे तो संक्रमण घटेगा। हल्की वॉक से शरीर सक्रिय रहेगा। आराम कम हुआ तो कमजोरी बढ़ेगी। सही दिनचर्या रखेंगे तो जल्दी सुधार होगा।

कन्या – पॉजिटिव – अगस्त में नया करने की इच्छा सफल हो सकती है। आय और खर्च पर नियंत्रण बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी का मामला सुलझने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को रिजल्ट या परीक्षा में राहत मिलेगी। विदेश जाने की कोशिश में रुकावटें कम होंगी। घर में जरूरी या महंगी खरीद का योग है। आपकी मेहनत से प्रतिष्ठा बढ़ेगी और काम में स्थिर लाभ मिलेगा। नेगेटिव – कुछ दिन स्थितियां उलटी लग सकती हैं, इसलिए गुस्से में कदम न उठाएं। बड़े निवेश से पहले सलाह जरूरी रहेगी। भाई-बहनों से तकरार का योग है। गलत शब्द निकल गए तो बात बढ़ सकती है। कागजी काम में देरी से नुकसान होगा। खर्च बढ़ने से बचत दबाव में आएगी। शांत रहेंगे तो मामला सुलझ जाएगा और नुकसान टल जाएगा।
करियर – कारोबार में कभी लाभ तो कभी दबाव रहेगा, इसलिए हिसाब बहुत साफ रखें। प्रचार में सतर्क रहना पड़ेगा। प्रॉपर्टी, बिल्डिंग या ठेकेदारी से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी में दबाव बढ़ेगा और अतिरिक्त समय भी लगेगा। नौकरी बदलने की सोच है तो पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें। दस्तावेज सही रहे तो फायदा होगा। परिवार – घर में सामान्य माहौल रहेगा और बुजुर्ग साथ देंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से मेल-जोल बढ़ेगा। गलत दिशा वाले प्रेम संबंध घर की शांति बिगाड़ सकते हैं। साथी से साफ बात करेंगे तो गलतफहमी नहीं बढ़ेगी। घर की किसी जरूरत पर खर्च होगा। अविवाहित लोगों को नया परिचय मिल सकता है। रिश्तों में संतुलन रहा तो माहौल अच्छा रहेगा और भरोसा बनेगा। हेल्थ – मसाले और तला भोजन बढ़ा तो गैस और जलन परेशान करेगी। मौसम बदलने से गला और छाती पर असर हो सकता है। त्वचा पर एलर्जी भी दिख सकती है। जीवनसाथी की सेहत चिंता दे सकती है। पानी कम हुआ तो कमजोरी बढ़ेगी। समय पर जांच कराएंगे तो राहत मिलेगी और दिनचर्या स्थिर रहेगी। छोटी तकलीफ को बढ़ने नहीं देंगे।

तुला – पॉजिटिव – आप काम को नए तरीके से देखने लगेंगे। नई योजना, नया तरीका या नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। धन की स्थिति धीरे-धीरे संतुलित होगी। कागजात, कोर्ट या सरकारी काम से जुड़ी बात आगे बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा और सरकारी काम से जुड़े लोगों के लिए समय मददगार है। विदेश से जुड़ी अड़चनें कम होंगी। घर में महंगी चीज खरीदने या सुविधा बढ़ाने की योजना बनेगी, इससे परिवार खुश रहेगा। नेगेटिव – कुछ उलझनें मन को बेचैन कर सकती हैं। काम में देरी या रुकावट से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। खर्चे अंदाज से ज्यादा हो सकते हैं, नियंत्रण जरूरी है। भाई-बहन या करीबी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है, प्यार से सुलझाएं। सोशल मीडिया पर बहस और दिखावे में समय न गंवाएं। किसी बड़े सौदे में जल्दबाजी से बचें। हर बात लिखित में रखें, ताकि बाद में विवाद न हो।
करियर – कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। मार्केटिंग और बाहर के कामों में सावधानी जरूरी है। बड़े सौदे या नए काम से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। प्रॉपर्टी, ठेकेदारी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा और नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। समय सीमा का ध्यान रखें। काम की गुणवत्ता बनाए रखें और टीम से साफ बातचीत रखें। परिवार – घर की व्यवस्था ठीक रहेगी और बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से संतोष मिलेगा। प्रेम संबंधों में मुलाकात और बातचीत के मौके बनेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें, वरना सम्मान और घर की शांति पर असर पड़ेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनकी बात सुनें। रिश्तों में स्पष्टता और मर्यादा रखेंगे तो माहौल हल्का रहेगा। हेल्थ – पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस, जलन या भारीपन बढ़ सकती है। मसालेदार और तला भोजन कम करें। साफ पानी पिएं और बाहर का खुला खाना कम लें। मौसम बदलने पर वायरल बुखार या कमजोरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर भी ध्यान देना होगा। समय पर दवा, सही भोजन और भावनात्मक सहयोग दें। हल्की वॉक, सही नींद और तनाव कम रखने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक – पॉजिटिव – पिछले समय की उथल-पुथल कम होगी। धैर्य और मौन से आप मुश्किल स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। सही समय पर सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। मेहनत करने से भाग्य भी साथ देगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक या धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। धन और समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो सफलता की रफ्तार तेज होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और योजनाएं साफ होंगी। नेगेटिव – मुश्किल हालात में गुस्से या आवेश से बचें, वरना छवि पर असर पड़ सकता है। कोई बुरी खबर मन को डगमगा सकती है, इसलिए खुद को स्थिर रखें। किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले भरोसेमंद लोगों की राय लें। फालतू के खर्च से बजट बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष के साथ मिठास बनाए रखने के लिए पहल आपको करनी होगी। बुजुर्गों की सलाह मानें। जल्दबाजी में फैसला न लें।
करियर – पारिवारिक या निजी परेशानियों को व्यवसाय पर हावी न होने दें। छोटी लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए योजना मजबूत रखें। बड़े फैसले अभी सबके सामने न करें। किसी उलझन में स्टाफ की सलाह काम आएगी। साझेदारी वाले काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में शोध, आंकड़े, जांच या गुप्त प्रोजेक्ट से जुड़ी जिम्मेदारी बढ़ेगी। वरिष्ठों से संबंध मधुर रखें। नियम, कागज और समय सीमा का पालन करेंगे तो भरोसा बढ़ेगा। परिवार – घर की व्यवस्था ठीक रहेगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलना-जुलना बढ़ेगा, जिससे मन हल्का होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता या सेहत से जुड़ा विषय सामने आ सकता है। उनकी देखभाल और हमदर्दी रिश्तों को संभालेगी। जीवनसाथी के साथ समय निकालें और बात खुलकर करें। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें, दिखावे से बचें। अविवाहित लोग रिश्ते में जल्दबाजी न करें। हेल्थ – काम के साथ सेहत का ध्यान जरूरी है। किसी तरह का इन्फेक्शन, सूजन या एलर्जी उभर सकती है। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज वाले लोग नियमित जांच रखें। ज्यादा सोच-विचार से सिरदर्द और थकान बढ़ सकती है। ध्यान, योग और प्राणायाम लाभ देंगे। प्रकृति के बीच समय बिताना मन को हल्का करेगा। पुरानी समस्या दोबारा उभरे तो लापरवाही न करें। पानी पर्याप्त पिएं और समय पर सोएं।

धनु – पॉजिटिव – मेहनत बढ़ेगी और अच्छे परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लोकप्रियता और लोगों से संपर्क का दायरा बढ़ सकता है। आपकी कोई योजना लागू हो सकती है और रुके काम आगे बढ़ेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के आने से घर में खुशियां रहेंगी और जरूरी मुद्दे पर बातचीत से समाधान मिलेगा। मकान निर्माण या सुधार रुका हो तो शुरुआत के संकेत हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मदद करेगा। धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक सुकून मिलेगा और मन स्थिर रहेगा। नेगेटिव – पड़ोसी या रिश्तेदारों से वाद-विवाद से बचें, इससे काम और मन दोनों प्रभावित होंगे। ऐसा काम न उठाएं जिसे पूरा करना मुश्किल हो, वरना दबाव बढ़ेगा। दिखावे के खर्च और कर्ज से दूरी रखें। शक और वहम फैसलों में रुकावट बन सकते हैं, इसलिए तथ्यों पर भरोसा रखें। महंगी वस्तु हैसियत से ज्यादा उधार लेकर न खरीदें। संतान को सही मार्गदर्शन चाहिए, उनकी पढ़ाई और संगति पर नजर रखें। करियर में रुकावट आए तो धैर्य रखें।
करियर – परिणाम अच्छे रहेंगे, पर काम के तरीके में बदलाव जरूरी है। कोई कर्मचारी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए निगरानी और नियम मजबूत रखें। लोगों से संपर्क मजबूत करें, इससे डील बढ़ेंगी। जमीन की खरीद-बिक्री में अवसर मिल सकता है, पर कानूनी पेचीदगी पर ध्यान दें। साझेदारी का ऑफर आए तो शर्तें लिखित में स्पष्ट करें। ऑफिस यात्रा का योग है, जो आगे लाभ दे सकती है। बड़ी कंपनियों में काम करने वालों पर प्रोजेक्ट का दबाव रहेगा, समय सीमा का ध्यान रखें। परिवार – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और घर में अनुशासन रहेगा। परिवार की किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। साथ मिलकर मनोरंजन करेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भरोसा जरूरी है, इसलिए गलतफहमी बढ़ने न दें। परिवार के साथ बैठकर बातचीत करेंगे तो तनाव घटेगा। छोटे-छोटे सरप्राइज रिश्ते को मजबूत करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता तय होने की बात बढ़ सकती है, जल्दबाजी न करें। हेल्थ – गला खराब होने से वायरल बुखार हो सकता है, इसलिए तुरंत इलाज लें। योग और व्यायाम से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच नियमित रखें। बाहर की चीजें कम खाएं और पानी पर्याप्त पिएं। घर के किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है, समय पर डॉक्टर से सलाह लें। थकान बढ़े तो आराम करें। लगातार काम से कमजोरी आ सकती है, इसलिए नींद पूरी रखें और हल्का भोजन अपनाएं।

मकर – पॉजिटिव – मिला-जुला समय रहेगा, फिर भी अच्छे अवसर मिलेंगे। मुश्किल परिस्थिति में भी आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे, इससे सफलता की संभावना बढ़ेगी। लोगों से संपर्क बढ़ेगा और सामाजिक पहचान मजबूत होगी। काम का बोझ रहेगा, पर परिणाम मिलने से उत्साह बना रहेगा। फैसले ज्यादा व्यावहारिक होंगे और रणनीति साफ रहेगी। युवाओं को खुद को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ मिलकर काम करने से सहयोग बढ़ेगा। नेगेटिव – बहुत ज्यादा भावुकता के कारण गलतफहमी हो सकती है। अपरिचित व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। गुस्सा बढ़े तो भाषा कठोर न होने दें। जरूरत से ज्यादा खर्च बजट बिगाड़ सकता है। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। बड़े फैसलों में उलझन हो तो समय लेकर सोचें। छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
करियर – नए अवसर मिल सकते हैं और कोई प्रोजेक्ट करियर को नई दिशा दे सकता है। पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं, पर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। टीम के साथ काम करने से परिणाम बेहतर होंगे। कुछ फैसलों में उलझन हो सकती है, इसलिए आंकड़े और दस्तावेज पहले जांचें। नौकरी में वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। गुणवत्ता और अनुशासन पर ध्यान रखें। परिवार – जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी और सहयोग भी मिलेगा। छोटे मतभेद बातचीत से सुलझ जाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, नासमझी से दूरी बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों को नए रिश्ते के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। शंका हो तो सीधे बात करें, अनुमान न लगाएं। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर जोड़ों में दर्द या गैस की समस्या बढ़ सकती है। भारी और तली चीजें कम करें। महिलाओं को सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहना होगा। सिरदर्द, पेट की समस्या या नींद की कमी परेशान कर सकती है। मधुमेह, रक्तचाप, थायरॉइड वाले लोग जांच नियमित रखें। हल्की सैर, योग और पर्याप्त पानी लाभ देगा।

कुंभ – पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। जो काम रुके थे, वे कम प्रयास में पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा और पुराने मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा। घर की मरम्मत या बदलाव की योजनाएं बन सकती हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रखेंगे। युवाओं को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, मेहनत से सफलता मिलेगी। नेगेटिव – भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यावहारिक बने रहें। दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपनी जरूरतें अनदेखी न करें। किसी करीबी से ज्यादा उम्मीद रखने पर निराशा हो सकती है। संतान का जिद्दी रवैया चिंता बढ़ा सकता है, धैर्य रखें। बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है, उनकी देखभाल जरूरी होगी। आय की तुलना में खर्च बढ़ सकते हैं और फिलहाल समाधान कठिन लगेगा, इसलिए बजट कड़ा रखें।
करियर – काम की जगह पर अपनी पकड़ बनाए रखें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ दिक्कतें भी रहेंगी, कर्मचारियों के साथ भरोसा आपकी मदद करेगा। पार्टनरशिप, डील या एग्रीमेंट से लाभ होगा, पर लेनदेन में पूरी सावधानी रखें। नियमों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। परिवार – पति-पत्नी के सहयोग से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। बाहरी व्यक्ति का दखल निजी जीवन पर न पड़े, यह ध्यान रखें। संतान की चाहत रखने वाले दंपती को खुशखबरी मिल सकती है। फालतू के प्रेम संबंधों से दूरी रखें, वरना मान-सम्मान प्रभावित होगा। विवाह की बात चल रही है तो चर्चा आगे बढ़ सकती है। हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, कार्यभार और थकान से बदन दर्द और कमजोरी हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। हार्मोनल असंतुलन, त्वचा या शुगर से जुड़ी परेशानी हो तो जांच कराएं। समय पर आराम और नियमित दिनचर्या लाभ देगी।

मीन – पॉजिटिव – इस महीने खुद को भावनात्मक रूप से हल्का महसूस करेंगे। लंबे समय की थकान के बाद राहत मिलने लगेगी। कोर्ट केस या सरकारी मामला देर से सही, सुलझने की दिशा में जा सकता है। लोन या कर्ज है तो उसे कम करने का रास्ता बनेगा। वाहन खरीद का योग भी बन सकता है। रिश्तों में अपनापन और सच्चाई महसूस होगी। परिवार के साथ शांत बातचीत और छोटे सुख मन को संतोष देंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति ज्यादा गंभीर होंगे। रिसर्च, साइंस, वकालत जैसे क्षेत्रों के छात्रों को खास सफलता मिल सकती है। नेगेटिव – सबसे बड़ी चुनौती यह रहेगी कि आप दूसरों की भावनाओं में खुद को जरूरत से ज्यादा उलझा सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। खर्च बढ़ेंगे, इसलिए बजट बनाना जरूरी है। किसी भी जरूरी फैसले से पहले सभी पहलू देख लें, क्योंकि छोटी गलती का नुकसान बड़ा हो सकता है। गलत आदतें या नशा नुकसान देगा, इसलिए दूरी रखें। किसी करीबी की परेशानी का असर आपके मन पर पड़ सकता है। ऐसे समय में खुद को मजबूत रखें और जरूरत हो तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। कुछ दबाव रहेगा, फिर भी आप अपनी समझ से समाधान निकाल लेंगे। नई तकनीक और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाएंगे तो साल के दूसरे हिस्से में फायदा बढ़ेगा। स्टाफ का सहयोग मिलेगा, जल्दबाजी में नई पार्टनरशिप न करें। रुके भुगतान या उधार की वापसी की संभावना है, जिससे राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए माहौल सहयोगी रहेगा। सहकर्मी मदद करेंगे और टीमवर्क मजबूत होगा। काम में धैर्य रखें और बड़े फैसले धीरे-धीरे लें, तभी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लव – घर और काम के साथ परिवार की व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की सलाह सही दिशा दे सकती है। घर का माहौल शांत और सुकून भरा रहने की उम्मीद है। मित्रों का दायरा बढ़ेगा और जरूरत पर सहयोग भी मिलेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार से बात करने का समय अनुकूल है। साफ बातचीत रखें और किसी बात को छुपाकर न चलें। ईमानदारी और सम्मान बनाए रखेंगे तो रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ – स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी रह सकती है, ध्यान ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य पर रहेगा। भावनात्मक तनाव बढ़ा तो थकान, नींद की कमी और सिर भारी रहने जैसी दिक्कत हो सकती है। खुद को ज्यादा न थकाएं और काम के बीच आराम लें। पानी पर्याप्त पिएं और भोजन समय पर लें। हल्की वॉक और प्राणायाम मदद करेगा। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी जांच और देखभाल पर ध्यान दें। नियमित दिनचर्या रखेंगे तो शरीर ठीक बना रहेगा।









