अजवाइन का पानी पीने के फायदे- ajwain pani peene ke fayde Ajwain water benefits for weight loss | Jansatta
शिक्षा

अजवाइन का पानी पीने के फायदे- ajwain pani peene ke fayde Ajwain water benefits for weight loss | Jansatta

Spread the love


तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़भरी जिंदगी में दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करना काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, तो अजवाइन का पानी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह वजन को तेजी से कम करने के साथ-साथ बॉडी को भी डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन भी बेहतर होता है।

अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?

मालूम हो कि अजवाइन में थाइमोल नाम का एक खास तत्व होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से खाना आसानी से पच जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे शरीर में जमा चर्बी तेजी से बर्न होने लगती है।

त्वचा पर आता है निखार

खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिसके कारण फैट काफी तेजी से बर्न होता है। अजवाइन का पानी बॉडी को भी काफी बेहतर तरीके से डिटॉक्स करता है, जिसके कारण त्वचा पर भी निखार आता है।

अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?

अजवाइन का पानी बनाने के लिए आप रात के समय 1 चम्मच अजवाइन को 1 कप पानी में भिगो दें। अब आप सुबह इसे उबालें और पानी को आधा कर लें। कुछ समय के लिए पानी को गुनगुना होने दें। अब आप इसे छानकर पी सकते हैं। आप इसमें नींबू का रस या फिर हल्का शहद भी मिला सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *