- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Update; Uttarakhand Jharkhand | Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Rain Alert Photos
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, यहां ज्यादा बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 17 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।
राजस्थान के 27 जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी राज्य के 24 जिलों में तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने और डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। सिरोही के कालिंद्री थाना इलाके के नाले में कार बह गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे ड्राइवर को बाहर निकाला। इधर, मानसून रविवार को पूरे राजस्थान को कवर करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच गया।
तेज बारिश के अलर्ट के चलते सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हुई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई।
इधर, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 119.5mm बारिश हुई। जो देश में सबसे ज्यादा रही। ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो सहित कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज नदियों से लगे इलाकों में बाढ़ की स्थिति रहेगी।

राज्यों से मौसम की 11 तस्वीरें…

राजस्थान के सिरोही में गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया के पास पानी के तेज बहाव में फंस गई। गाड़ी में सवार 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

राजस्थान के पाली में तेज बारिश के बाद परशुराम महादेव कुंडधाम में भी झरना बहना शुरू हो गया।

मध्य प्रदेश के विदिशा में रविवार को तेज हवा चली, फिर दोपहर बाद बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम तक 3 इंच बारिश हुई। इस वजह से सड़कों पर पानी भर गया।

बिहार के दरभंगा में रविवार को तेज बारिश हुई, इसके चलते अस्पताल में पानी भर गया।

दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली बारिश हुई। इस दौरान स्कूटी पर जाता एक परिवार।

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में चिनाव नदी पर बने सलाल डैम के 11 गेट खोले गए।

हिमाचल के मंडी में व्यास नदी उफान पर है। निचले इलाकों में पानी भरा है।

UP के मथुरा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर 2 से ढाई फीट पानी भर गया।

चंडीगढ़ में एक दिन में 119 mm बारिश हुई। सड़क धंसने से एक वाहन गड्ढे में फंस गया।
देश में आज के मौसम की स्थिति…

1 जुलाई को कैसा रहेगा देश का मौसम
- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
- असम, मेघालय, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। मेघालय में लैंडस्लाइड और असम में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 1-3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे तटीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। केरल के थ्रिसुर, मलप्पुरम, और कोझिकोड जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
राज्यों के मौसम का हाल…

राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थानः आज 27 जिलों में बारिश की चेतावनी; बिजली गिरने-डूबने से 4 की मौत, सिरोही में कार बही

राजस्थान के 27 जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी राज्य के 24 जिलों में तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने और डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। सिरोही के कालिंद्री थाना इलाके के नाले में कार बह गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे ड्राइवर को बाहर निकाला। इधर, मानसून रविवार को पूरे राजस्थान को कवर करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेशः 2 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम, पूरा प्रदेश भीगेगा; ग्वालियर समेत 20 जिलों में आज तेज बारिश

मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर चला। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहारः पूरे प्रदेश में आज बारिश की चेतावनी; पटना समेत 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

बिहार में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को पटना समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया। वहीं, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से नाबालिग सहित दो की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणाः 8 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट; प्रदेश में सामान्य से 24% ज्यादा पानी बरसा

मानसून ने रविवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इसके बाद 16 जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 5 दिन पहले आया है। इस वजह से पिछले साल के मुकाबले अब तक 24% बारिश ज्यादा हो चुकी है। अकेले जून महीने में 29 जून तक सामान्य तौर पर 50mm बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 62mm बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…








