अडाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 97 गुना बढ़कर ₹5,627 करोड़ पहुंचा:  फॉर्च्यून तेल वाली कंपनी को बेचने से मिले ₹5,632 करोड़; शेयर 10% चढ़ा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अडाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 97 गुना बढ़कर ₹5,627 करोड़ पहुंचा: फॉर्च्यून तेल वाली कंपनी को बेचने से मिले ₹5,632 करोड़; शेयर 10% चढ़ा

Spread the love




अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ​​​​​​लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 5,627 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 97 गुना यानी 9601% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 58 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। रिजल्ट के बाद कंपनी का शेयर 10% से ज्यादा चढ़कर 2207 रुपए पर पहुंच गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी को हुए मुनाफे की मुख्य वजह अडाणी विल्मर (AWL) को बेचने से मिला पैसा है। इसे तीन चरण में बेचा गया था। दिसंबर तिमाही में तीसरा चरण के दौरान कंपनी को अपनी 20% हिस्सेदारी बेचने से ₹5,632.09 करोड़ का मुनाफा हुआ। फॉर्च्यून तेल वाली कंपनी है अडाणी विल्मर नतीजा: अब अडाणी ग्रुप का AWL में कोई मालिकाना हक या हिस्सेदारी नहीं बची है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6 महीने में 4% गिरा तिमाही नतीजों के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 10% से ज्यादा की तेजी के साथ 2,207 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक महीने में 3% और छह महीने में 4% गिरा है। वहीं बीते एक साल में इसके शेयर में बदलाव नहीं हुआ है। अडाणी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 2.75 लाख करोड़ रुपए है। कंसॉलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। 1988 में अडाणी एंटरप्राइजेज की स्थापना हुई थी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडाणी ग्रुप की कंपनियों का एक हिस्सा है। 1988 में गौतम अडाणी ने एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी और CEO विनय प्रकाश हैं। कंपनी एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। अडाणी एंटरप्राइजेज देश का सबसे बड़ बिजनेस इनक्यूबेटर है। यह कंपनी एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *