![]()
अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 1,492 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 54% कम है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,304 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय यानी रेवेन्यू 37,215 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर यह 75% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 21,248 करोड़ रुपए रहा था। नतीजों के मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनी की कमाई तो बढ़ी है, लेकिन उसका मुनाफा कम हुआ है। नतीजों का कंपनी के शेयर पर क्या असर Q2 नतीजों के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 1% की गिरावट के साथ ₹2474 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) कंपनी के शेयरों में करीब 10% बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.85 लाख करोड़ रुपए है।
1988 में अडाणी एंटरप्राइजेज की स्थापना हुई थी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडाणी ग्रुप की कंपनियों का एक हिस्सा है। 1988 में गौतम अडाणी ने एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी और CEO विनय प्रकाश हैं। कंपनी एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। अडाणी एंटरप्राइजेज देश का सबसे बड़ बिजनेस इनक्यूबेटर है। यह कंपनी एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करती है।
Source link







