ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अडाणी पावर का मुनाफा दोगुना बढ़कर ₹6,919 करोड़: दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 44% बढ़ा; वजह- बिजली की डिमांड और सेल्स बढ़ी

Spread the love




अडाणी पावर का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹6,919 करोड़ पहुंच गया है। ये पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,953 करोड़ के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। वहीं, कंपनी की कामकाज से होने वाली कमाई यानी ऑपरेशनल रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹19,438 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹13,457 करोड़ था। अडाणी पावर के मुनाफे में यह बढ़त मुख्य रूप से बिजली की ज्यादा बिक्री, बाजार में बेहतर कीमतों और देश भर में बिजली की मजबूत मांग के कारण दर्ज की गई है। नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। तिमाही नतीजों से जुड़ी 3 बड़ी बातें… EBITDA 59.8% बढ़कर ₹8,231.6 करोड़ पहुंचा कंपनी का ऑपरेशनल प्रॉफिट यानी टैक्स, ब्याज और बाकी खर्चे घटाने से पहले कंपनी का मुख्य काम-काज से होने वाला मुनाफा यानी EBITDA 59.8% बढ़कर ₹8,231.6 करोड़ पर पहुंच गया, जो बीते साल की दूसरी तिमाही में ₹5,150 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन 38% से बढ़कर 42.35% हो गया है। कंपनी की कमाई, मुनाफा और मार्जिन सब बढ़ा है। यानी कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। EBITDA का इस्तेमाल 2 मुख्य कामों के लिए होता है CEO बोले- देश के लिए कोयला आधारित बिजली जरूरी अडाणी पावर के CEO एस बी ख्यालिया ने कहा कि कंपनी ने कमाई में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में जारी तनाव के बीच बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयले से बनने वाली बिजली सबसे ज्यादा जरूरी और भरोसेमंद है। अडाणी पावर का 23,720 MW क्षमता बढ़ाने का प्लान नए समझौते और हाइड्रोपावर में कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *