अभिजीत दीपके बोले- पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे:  कॉकरोच जनता पार्टी प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी, देश को जन-आंदोलन की जरूरत
टिपण्णी

अभिजीत दीपके बोले- पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे: कॉकरोच जनता पार्टी प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी, देश को जन-आंदोलन की जरूरत

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • CJP Pressure Group Statement | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

छत्रपति संभाजीनगर9 घंटे पहलेलेखक: कमलेश राजकडे, प्रवीण ब्रह्मपुरकर

  • कॉपी लिंक
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए कॉकरोच पार्टी उसी भूमिका में काम करेगी।’

दीपके ने कहा, ‘अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है।’

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में CJP की आज से दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने बताया कि इसमें जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, E20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि संगठन को देशभर में कैसे मजबूत किया जाए।

दीपके बोले- झारखंड के प्रदर्शन में जाएंगे, 3 बड़ी बातें…

  • हमारे आंदोलन को सिर्फ शिक्षा के मुद्दे पर समर्थन नहीं मिला। लोगों ने इसलिए साथ दिया, क्योंकि राजनीतिक व्यवस्था, न्यायपालिका, मीडिया और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर उनका भरोसा कम हो गया है।
  • मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था बहुत खराब स्थिति में है और लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों का भरोसा वापस लाने के लिए व्यापक जन आंदोलन और जनता के दबाव की जरूरत है।
  • CJP झारखंड जाएगी और वहां आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी रहेगी। हम झारखंड के छात्रों की हर मांग का समर्थन करते हैं।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। घायल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद देने की भी तैयारी की जा रही है।

सौरव ने बताया कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर बने रहेंगे और संगठन समय-समय पर उनसे सलाह लेगा।

छत्रपति संभाजीनगर में CJP की दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक में दीपके, सौरव दास सहित 13 लोग शामिल हुए।

छत्रपति संभाजीनगर में CJP की दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक में दीपके, सौरव दास सहित 13 लोग शामिल हुए।

सौरव दास का दावा- मीडिया मेरे घर में घुसी, यह प्राइवेसी का उल्लंघन

सौरव दास ने सोशल मीडिया X पर लिखा- कुछ यूट्यूबर और मीडिया चैनल मेरे घर में घुस आए हैं और घर के अंदर के सीन दिखा रहे हैं। यह न केवल मेरी प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।

अगर मेरे घर पर असामाजिक तत्व हमला करते हैं, तो इसके लिए ये यूट्यूबर और उनके वे ट्रोल संचालक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

36 दिन तक जंतर-मंतर पर चला CJP का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे।

20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी।

CJI के बयान के बाद ऑनलाइन कैंपेन से बनी कॉकरोच पार्टी

सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने युवाओं को कॉकरोच कहा था। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद अमेरिका में पढ़ाई करने वाले अभिजीत दीपके ने विरोध के तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम से एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान शुरू किया।

सोशल मीडिया पर यह अभियान तेजी से वायरल हुआ और बड़ी संख्या में छात्र इससे जुड़ते गए। देखते ही देखते यह ऑनलाइन मुहिम एक संगठित छात्र आंदोलन में बदल गई। इसके बाद दीपके ने नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ ऑनलाइन आंदोलन शुरू किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

———

ये खबर भी पढ़ें

कॉकरोच पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया

कॉकरोच जनता पार्टी ने 27 जुलाई को पेपर लीक आंदोलन के बाद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी सहायता के लिए लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी।

सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इस फंड में 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस कोष में योगदान देने की अपील की थी।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया था कि इस मामले में CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *