- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है।
मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले गए। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं। हालात को देखते हुए नागपुर नगर निगम ने राफ्ट (नाव) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
राज्यों से बारिश-बाढ़ की 6 तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में शेरा गांव के पास नंदप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर है।

महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं।

UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है।

झारखंड के खूंटी में तेज बारिश के कारण सड़क धंस गई।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तेज बारिश के कारण पानी से बचकर फुटपाथ से जाते हुए।

अपडेट्स
12:02 PM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के यवतमाल में वर्धा नदी उफान पर
महाराष्ट्र के यवतमाल में 3 दिन से बारिश हो रही है। मारेगांव तालुका में कोसारा वर्धा नदी पर बना पुल पानी में डूब गया है। पुल के ऊपर से 2-3 फीट पानी बहने के कारण रालेगांव-वडकी-खैरी-कोसारा-वरोरा-चंद्रपुर मार्ग बंद कर दिया गया है। कई बीघा फसल भी बर्बाद हुई है।
11:20 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP: नरसिंहपुर-जबलपुर के बीच सड़क संपर्क टूटा
मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज बारिश जारी है। इसके कारण बरगी डैम का जलस्तर बढ़ा हुआ है। डैम के 17 से ज्यादा गेट खोले गए हैं। कई जगहों पर रपटों और पुल-पुलिया के ऊपर से नदियों का पानी बह रहा है।
11:13 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नागपुर में बाढ़ और रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…



11:11 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP: यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट
11:09 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के पानीपत में तेज बारिश, 2 Video
10:50 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: रियासी में चिनाब उफान पर, सलाल बांध के गेट खोले गए
10:49 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश CM ने लैंडस्लाइड प्रभावित मंडी जिले का दौरा किया
09:03 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के मैहर में तेज बारिश, घंटाघर के पास पानी भरा
MP के मैहर में बुधवार दोपहर को तेज बारिश हुई। निकासी न होने की वजह से घंटाघर के पास पानी भर गया।
09:00 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
08:43 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के सतना में तेज बारिश से गिरा पेड़, कई वाहनों को नुकसान
मध्य प्रदेश के सतना में करीब तेज बारिश से एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में कई दोपहिया वाहन आ गए। एक मकान का चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। नगर निगम की टीम ने पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया।
08:40 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न
छत्तीसगढ़े के दुर्ग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई घर, ऑफिस और अंडरपास पानी में डूब गए हैं। शिवनाथ नदी और महामरा एनीकट का पानी भी ओवरफ्लो हो गया है। भिलाई नगर निगम की टीमें पानी निकासी का काम कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।
08:38 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाढ़ से घिरे 32 मजदूरों को SDRF ने सुरक्षित बचाया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शंकर नगर इलाके में 32 मजदूरों को बाढ़ से सुरक्षित बचाया गया। ये सभी मजदूर भारतमाला प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया था और पानी गांव में घुस गया। SDRF की टीम ने थानाउद गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
07:46 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तेज बारिश जारी है
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह पिछले दिनों से 3-4 डिग्री कम था। बारिश के दौरान हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
07:44 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के नरसिंहपुर में नदी में डूबे तीन बच्चे, एक का शव मिला

MP के नरसिंहपुर में तीन बच्चों के नदी में डूबने की आशंका है। इनमें से एक का शव मिला है, दो की तलाश जारी है। मामला विपतपुरा गांव का है। तीनों मंगलवार शाम सींगरी नदी के पास डैम देखने गए थे। स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया- तीनों बच्चे शाम साढ़े पांच बजे घर से निकले थे। रात 9 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
25 पुलिसकर्मियों ने रात 9:15 से ढाई बजे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात 11 वर्षीय अक्षत मेहरा का शव सींगरी नदी के निचले हिस्से में जलभराव वाली जगह से मिला। 12 वर्षीय वासु अग्रवाल और 11 वर्षीय कृष्णा प्रजापति लापता हैं। बुधवार सुबह से SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
06:53 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के छतरपुर में टापू पर फंसे लोगों को NDRF ने बचाया

MP के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बराज गांव में मंगलवार को 5 किसान और एक महिला कटान नदी और श्यामरी नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और NDRF की टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि ये लोग दोनों नदियों के बीच स्थित खेतों में बुवाई के लिए गए थे। बारिश के चलते जलस्तर अचानक बढ़ गया और सभी टापू पर फंस गए।
06:51 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के बैतूल में भारी बारिश से नदी-नालें उफान पर, 1 बोलेरो बही

MP के बैतूल के बीजादेही थाना क्षेत्र में बोलेरो नदी में बह गई। घटना ढोढरामऊ गांव के पास मोरड नदी की है। ग्रामीणों ने ड्राइवर और गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शी विनोद ने बताया कि बोड वन गांव के शिक्षक गौतम चिचोली की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के मना करने के बावजूद उन्होंने बोलेरो रपटे पर उतार दी। तेज बहाव में गाड़ी बह गई।
06:45 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP के सतना में भारी बारिश जारी
MP के सतना में सुबह 11.30 बजे से बारिश हो रही है। दिन में ही अंधेरा छा गया है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है।
06:34 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देहरादून टपकेश्वर मंदिर के बाहर दुकान पर पीपल का पेड़ गिरा, 2 कार, 1 बाइक दबीं
देहरादून टपकेश्वर मंदिर के बाहर दुकान पर पीपल का पेड़ गिर गया। इससे 2 कार और एक बाइक भी दब गई।
05:52 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा
उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र की दारमा घाटी के तीजम गांव में मंगलवार रात को बादल फट गया। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया और लकड़ी के पुल और पैदल पुल बह गए।
05:18 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP के प्रतापगढ़ में भारी बारिश से SP कार्यालय में पानी भरा
UP के प्रतापगढ़ में एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। एसपी कार्यालय में पानी घुस गया है। इसके अलावा, डीएम गली और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने की सड़कों पर भी जलभराव हो गया है।
05:07 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
नागपुर में तेज बारिश, घर और गाड़ियां डूबी
नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण न्यू नरसाला इलाके में कई घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं। हालात को देखते हुए नागपुर नगर निगम ने राफ्ट (नाव) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
05:04 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP के इन 10 जिलों में अब तक सबसे ज्यादा बारिश

05:01 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के सीहोर में नर्मदा का पानी पुल तक पहुंचा
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी तहसील के ग्राम नादनेर में नर्मदा नदी उफान पर है। नांदनेर घाट जलमग्न हो गया है। नादनेर और माखन नगर को जोड़ने वाले पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीण यहां पहुंचकर सेल्फी लेते नजर आए।
05:00 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 3 लोग रपटे में बहे
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रपटे को पार कर रहे तीन युवक बहने लगे। तीनों ने बाइक को पकड़ने का प्रयास किया। दो युवकों ने जान बचाने के लिए बाइक को छोड़ दिया। एक युवक बाइक समेत बह गया। हालांकि उसे तैरना आता था, जिससे वह बाहर निकल आया।
04:49 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP के बुलंदशहर के मंदिर में शिवलिंग डूबा, घरों में भरा पानी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बारिश से प्रसिद्ध साठा मंदिर में पानी भर गया। इससे शिवलिंग डूब गया। शहर के कई इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भरा है। कई घरों में फ्रिज, बेड और अन्य सामान बरसात के पानी में डूब गए हैं।
04:38 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा 2 की मौत
गुजरात के वडोदरा में मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीर ब्रिज मंगलवार सुबह अचानक टूट गया। इस हादसे में ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया।
पुल टूटने के बाद की 6 तस्वीरें…






04:05 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में मौसम बदला, तेज बारिश शुरू
प्रयागराज में सुबह मौसम बदल गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
04:01 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बुधवार सुबह 8 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे चारों ओर एकदम अंधेरा सा हो गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। इससे तापमान 28 डिग्री तक गिर गया है।
04:00 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
अयोध्या में भारी बारिश से जलभराव की 2 तस्वीरें..

अयोध्या में तेज बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया है।

बारिश के पानी में घरों में खड़े वाहन भी डूब गए हैं।
03:56 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
UP-अयोध्या में जोरदार बारिश, सड़क पर 2 फीट पानी भरा; प्रयागराज में 4 बच्चों की डूबने से मौत

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। अयोध्या, प्रयागराज और मेरठ समेत 5 जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अयोध्या में बारिश के कारण सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया है। बुलंदशहर में इतनी बारिश हुई कि प्रसिद्ध साठा मंदिर में पानी भर गया, जिससे शिवलिंग डूब गया।
शहर के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। कई घरों में फ्रिज और बेड तक बरसात के पानी में डूब गए। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
03:51 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश, कई इलाकों में पानी भर गया
महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। नगर निगम के सिटी ऑपरेशन सेंटर की टीम CCTV से जलभराव वाले इलाकों पर नजर रख रही है और लोगों की शिकायतें फोन पर सुनकर कार्रवाई कर रही है।
02:54 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। घाट डूब गए हैं और कई मंदिरों में पानी भर गया है।
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “जलस्तर हर दिन एक-एक सीढ़ी बढ़ रहा है। गंगा आरती देखना और नाव चलाना मुश्किल हो गया है।”
02:52 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के भंडारा में तेज बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में लगातार 40 घंटे से हो रही बारिश बीती रात और तेज हो गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
02:22 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तेज बारिश, गलियों और सड़कों पर पानी भरा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सुबह तेज बारिश हुई, जिससे शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। लोग अचानक हुई बारिश से हैरान रह गए। मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताई है।
02:16 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश, देवदारी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश के कारण देवदारी जलप्रपात का जलस्तर बढ़ गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाया। सभी लोग अब सुरक्षित हैं।
02:14 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश से जलभराव
महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। नरेंद्र नगर क्षेत्र से पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं।
01:15 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, बढ़ेगी गर्मी; अब तक 42 फीसदी कम बारिश

बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में अगले दो से 3 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री को बढ़ोतरी होगी। उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ सकती।
हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। पटना समेत बाकी के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी।
इस बार मौसम विभाग ने ज्यादा बारिश की संभावना जताई है, हालांकि, जून के आंकड़े देखे तो अब तक 42 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:12 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, अब तक 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश

हरियाणा में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1mm दर्ज की गई। जबकि सामान्य रूप से 83.9mm बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:08 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा

राजस्थान में मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 128 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। तेज बारिश का दौर अगले 5 दिन तक जारी रह सकता है।
मंगलवार को जयपुर में दोपहर तक धूप-उमस के बाद शाम को मौसम बदला और तेज बारिश हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा में भी 2 इंच से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ें…
01:04 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
MP में अब तक 14 इंच बारिश, 74% ज्यादा; 35 जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 14 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 74% ज्यादा है। बुधवार को प्रदेश के 35 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में असर ज्यादा रहेगा।
तेज बारिश से प्रदेश के मंडला, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कई रास्ते बंद हैं। नरसिंहपुर के कई गांव पानी में आधे डूब गए। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में बारिश की 2 तस्वीरें…

मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, घाट डूब गए हैं।

मंडला में एक बाइक सवार नदी में बह गया, जबकि दो ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
12:58 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
कल के मौसम का हाल…
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश की संभावना है। लैंडस्लाइड, अचानक से बाढ़ और बिजली गिरने का अलर्ट भी रहेगा। यहां तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के संकेत हैं। यलो अलर्ट रह सकता है। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट रह सकता है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बिजली गिर सकती है। यलो अलर्ट हो सकता है। असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड में तेज बारिश की संभावना है।
- ओडिशा में यलो अलर्ट रह सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी की आशंका है। राजस्थान में भी तेज बारिश हो सकती है।
12:55 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

12:55 AM9 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा









