अहमदाबाद हादसा-एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने का आदेश:  DGCA ने एयरलाइन से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी; हादसे में 270 मौतें हुई थीं
टिपण्णी

अहमदाबाद हादसा-एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने का आदेश: DGCA ने एयरलाइन से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी; हादसे में 270 मौतें हुई थीं

Spread the love


नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
12 जून की दोपहर एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 270 लोगों की मौत हुई है। - Dainik Bhaskar

12 जून की दोपहर एअर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 270 लोगों की मौत हुई है।

अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने शनिवार को एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाने का आदेश दिया। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं।

तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई। DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया।

उधर, एअर इंडिया ने कहा कि DGCA के आदेश को लागू कर दिया गया है। कंपनी के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर अगले आदेश तक इंट्रीग्रेटेड ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर की सीधी निगरानी करेंगे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, आदेश 20 जून को दिया गया था, जो आज सामने आया।

यह फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद लिया गया। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, जिससे यात्रियों समेत कुल 270 लोग मारे गए थे।

एअर इंडिया का विमान बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था।

एअर इंडिया का विमान बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था।

तीनों अफसरों पर 3 आरोप

  • नियमों के खिलाफ जाकर क्रू पेयरिंग करना।
  • अनिवार्य उड़ान अनुभव और लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन करना।
  • शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना।

DGCA ने यह निर्देश भी दिए

  • एअर इंडिया इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों से तत्काल हटाए। इन अधिकारियों के खिलाफ इंटर डिसिप्लिनरी एक्शन तुरंत शुरू करे। 10 दिन में DGCA को रिपोर्ट दे।
  • इन अधिकारियों को जब तक सुधारात्मक प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक नॉन-ऑपरेशनल पदों पर ट्रांसफर किया जाए और इन्हें किसी भी फ्लाइट सेफ्टी या क्रू अनुपालन जुड़ी पोस्ट पर काम करने की परमिशन न दी जाए।
  • भविष्य में क्रू शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग या फ्लाइट समय से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या ऑपरेटर परमिशन कैंसिल करना शामिल हो सकता है।

10 दिन से लगातार कैंसिल हो रहीं एअर इंडिया की फ्लाइट्स

एयर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787- 8/9 विमान हैं। हालांकि पिछले 10 दिन से लगातार इसकी फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 69 उड़ानें रद्द कीं।

18 जून को 3 और 19 जून को 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। 20 जून को 8 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। कुल मिलाकर 20 जून तक 9 दिन में 84 फ्लाइट्स रद्द हुईं।

19 जून को ही वियतनाम जा रहे एअर इंडिया के AI388 (एयरबस ए320 नियो विमान) को बीच रास्ते से दिल्ली बुलाया गया। प्लेन में तकनीकी खामी का पता चला था।

इसके अलावा, दिल्ली से पुणे जा रही एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था, जिसके चलते विमान की रिटर्न जर्नी कैंसिल कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

8 लोगों से मांगे दूसरे रिश्तेदारों के DNA सैंपल

प्लेन क्रैश के आठ पीड़ितों के परिवारों से डीएनए टेस्टिंग के लिए किसी अन्य रिश्तेदार का नमूना देने को कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके एक रिश्तेदार का दिया गया पहला नमूना मैच नहीं हुआ।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सिविल अधीक्षक राकेश जोशी ने बताया कि जब तक मिलान नहीं होता, शवों को परिजन को नहीं सौंपा जा सकता। शुक्रवार तक 231 शवों के DNA सैंपल का मिलान हो चुका है, 210 शव परिवार को सौंप दिए गए।

……………………………

ये खबर भी पढ़ें…

केंद्र ने एयरपोर्ट डायरेक्टर्स को 5 निर्देश दिए: यात्रियों की सुरक्षा, एयर स्ट्रीप-रनवे का ध्यान रखना शामिल

अहमदबाद विमान हादसा के बाद केंद्र सरकार एयरलाइंस के साथ ऑपरेशन से जुड़े मुद्दों पर रेगुलर मीटिंग करेगी। यह फैसला गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने देश भर के सभी एयरपोर्ट डायरेक्टर्स के साथ मीटिंग में लिया। नायडू ने सभी एयरपोर्ट डायरेक्टर्स को निर्देश दिया कि वे फ्लाइट्स के रीशेड्यूल होने पर यात्रियों के लिए जरूरी जमीनी तैयारियों और असिस्टेंट मेक्निज्म की समीक्षा करें। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *