- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Sun Enters Aquarius, Horoscope For All 12 Rashis, Surya Ka Rashi Parivartan, Surya In Kumbh Rashi, Kumbh Sankranti
20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज (शुक्रवार, 13 फरवरी) सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ गया है। ज्योतिष में सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। आज विजया एकादशी व्रत भी है। एकादशी और संक्रांति के योग में नदी स्नान, सूर्य पूजा और दान-पुण्य खासतौर पर करना चाहिए। मान्यता है कि संक्रांति पर किए गए शुभ कर्मों से अक्षय पुण्य मिलता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का असर कैसा रहने वाला है…
आपके लिए यह स्थिति लाभदायक है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन दोस्तों के साथ किसी भी तरह के अहंकार से बचना होगा।
- वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप नई नौकरी या प्रमोशन की तलाश में हैं, तो यह समय अनुकूल है। पिता या उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता मिलने के योग हैं।
- मिथुन राशि
भाग्य का साथ मिलने से आपके काम आसान होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि, पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- कर्क राशि
आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जरूरी कामों में अचानक कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
- सिंह राशि
सूर्य की वजह से वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। व्यापार में नए समझौते सोच-समझकर करें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
- कन्या राशि
आपके लिए ये समय शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है और सेहत में सुधार होगा। पुरानी बाधाएं दूर होंगी, जिससे आप मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे।
- तुला राशि
विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, एकाग्रता की कमी रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें। निवेश के मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
- वृश्चिक राशि
पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें और घर के माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास करें। वाहन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आपके व्यवहार में सुधार होगा, जिससे आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
आर्थिक रूप से यह समय धन संचय करने का है। वाणी में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। परिवार के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य से मामला सुलझ जाएगा।
- कुंभ राशि
सूर्य आपकी ही राशि में है। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, लेकिन साथ ही स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और अहंकार भी आ सकता है। वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखें और सिरदर्द या आंखों की समस्या का ध्यान रखें।
आपके लिए खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर निवेश में सावधानी बरतें। नींद की कमी या मानसिक तनाव हो सकता है, योग और ध्यान का सहारा लें।









