आज सोने में तेजी, चांदी में गिरावट रही:  गोल्ड ₹98,446 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹1358 कम होकर ₹1.13 लाख किलो बिक रही
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

आज सोने में तेजी, चांदी में गिरावट रही: गोल्ड ₹98,446 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹1358 कम होकर ₹1.13 लाख किलो बिक रही

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (28 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 28 जुलाई को मामूली बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 58 रुपए बढ़कर 98,446 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,388 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत 1,358 रुपए कम होकर 1,12,984 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,14,342 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,080 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,750
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,930 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,930 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,930 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,980 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,650

इस साल अब तक ₹22,284 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,284 रुपए बढ़कर 98,446 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,967 रुपए बढ़कर 1,12,984 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *