CAT 2025 रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी:  170 शहरों में होगी परीक्षा; 1 अगस्त से आवेदन शुरू
शिक्षा

CAT 2025 रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी: 170 शहरों में होगी परीक्षा; 1 अगस्त से आवेदन शुरू

Spread the love


6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। IIM और भारत के अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों से MBA करने के लिए कैंडिडेट्स 1 अगस्त 2025 से CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। CAT 2024 का एग्जाम रविवार 24 नवंबर को होगा और इसका रिजल्ट जनवरी 2025 तक आ सकता है।

ऐसे करें अप्लाई

  • IIM CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और वैलिड ईमेल आईडी सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद CAT 2025 एप्लिकेशन फॉर्म फिल करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, पेमेंट करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • क्लास 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • वर्क एक्सपीरियंस (यदि लागू हो)
  • आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स को संस्थान से एक सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

CAT रजिस्ट्रेशन फीस और एलिजिबलिटी क्राइटेरिया

  • CAT कैंडिडेटस के पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है। जनरल कैटेगरी के लिए मिनिमम 50% मार्क्स या CGPA जरूरी है।
  • SC/ST/PWD के लिए 45% मार्क्स होना जरूरी है। ऐसे कैंडिडेटस जो अभी फाइनल ईयर में हैं, वे भी इसके लिए एलिजिबल होंगे।

फीस :

  • CAT रजिस्ट्रेशन फीस जनरल कैटेगरी के लिए 2600 रुपए और SC/ST/PWD के लिए 1300 रुपए है।
  • CAT एग्जाम​ 170 शहरों में करवाया जाएगा। कैंडिडेटस के पास पांच शहरों का प्रेफरेंस सिलेक्ट करने का ऑप्शन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…

NCERT कक्षा 3 से 12 के सिलेबस में ऑपरेशन सिंदूर:काउंसिल तैयार कर रहा मॉड्यूल, किताबों में 8 से 10 पेज जुड़ सकते हैं

स्कूली छात्रों को भारत के डिफेंस सिस्टम और कूटनीतिक रिस्पॉन्स के बारे में समझाने के लिए NCERT ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक नया मॉड्यूल ला सकता है। PTI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *