आज 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा:  दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी शामिल रहेंगे
टिपण्णी

आज 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा: दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी शामिल रहेंगे

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Today 20 Children Will Receive The Prime Minister’s National Child Award.

नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगी। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें बाल पुरस्कार विजेता और देशभर से आए स्कूली बच्चे शामिल होंगे। पीएम मोदी बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे।

वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है।

26 दिसंबर 1705 को चारों बेटों की मुगल सेना ने हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए PM मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

2024 में पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की थी। उन्हें ऑटोग्रॉफ दिए।

2024 में पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की थी। उन्हें ऑटोग्रॉफ दिए।

अब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में जानिए…

केंद्र सरकार की ओर से साल 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। साल 1996 से ही पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे कर्तव्यपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं।

किन बच्चों को मिलता है ये अवार्ड

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन करती है। ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है। जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं। उन्हें ये पुरस्कार दिया जा सकता है। साल 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया।

7 कैटेगरी में अवार्ड दिया जाता है

पहले यह पुरस्कार छह कैटेगरी में दिया जाता था। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार (इनोवेशन), शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल शामिल था। अब इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी भी जोड़ा गया है।

अवार्ड जीतने पर क्या मिलता है

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके साथ पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलता है।

2024 में 17 बच्चों को अवार्ड दिया गया था

2024 में 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल थे। बाल पुरस्कार सात कैटेगरी में दिए गए हैं। जिसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल है। खेल कैटेगरी से चर्चित नाम 3 साल के अनीश सरकार का है। जो फिडे (वर्ल्ड चेस फेडरेशन) रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज प्लेयर हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *