{“_id”:”6ad080b321ec388d7b0b0ded”,”slug”:”16-year-old-boy-found-hanging-from-tree-in-etah-village-police-probe-underway-2026-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आधी रात को क्या हुआ: पिता के साथ सोया था जवान बेटा, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश; परिजनों में कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम नगलां काजी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान ग्राम नगला काजी निवासी सोहित पुत्र जसवंत के रूप में हुई है। इस खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सोहित, जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष थी, गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया।
युवक की मौत की खबर सुनकर जनप्रतिनिधि विनोद यादव भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक के पिता जसवंत ने बताया कि सोहित उनका बीच का बेटा था और उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि घर में कोई कलह नहीं थी और पूरा परिवार सकुशल रहता था। पिता ने यह भी बताया कि सोहित दिमागी रूप से थोड़ा मंदबुद्धि सा लगता था, लेकिन घर के सभी काम अच्छे से करता था। बुधवार की रात वह उनके पास ही सोया था। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के बीच मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं, लेकिन मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि ग्राम नगलां काजी में करीब 16 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खेतों में पेड़ पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।







