Bhojpuri Film Trailer : एसआरके म्यूजिक के बैनर तले निर्माता रौशन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “ससुराल गेंदा फूल” का भव्य ट्रेलर आज रिलीज हो गया. ट्रेलर एस आर के म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और वायरल हो रहा है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक एंटरटेनिंग फैमिली ट्रैवल पर ले जाता है, जिसमें ह्यूमर, इमोशन, और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलता है.
धमाकेदार फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत लखनऊ के मनोरम लोकेशनों से होती है, जहां की खूबसूरत दृश्यावली दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं रितेश उपाध्याय और ऋचा दीक्षित. ट्रेलर की पहली झलक में ऋचा दीक्षित बाइक पर पूरे स्वैग में नजर आती हैं, लेकिन तभी उनका एक्सीडेंट हो जाता है. यहीं से शुरू होती है कहानी के असल रंगों की यात्रा, जो शादी के बाद एक नवविवाहिता के ससुराल जीवन की चुनौतियों और हास्यप्रद परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है.
एंटरटेनमेंट और खूब सारे फैमिली ड्रामा से भरी है फिल्म
डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर ऑडियन्स को कॉमेडी और इमोशन की गहराई के साथ जोड़ता है. फिल्म के डायलॉग्स चुटीले हैं और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं.
म्यूजिकली और फैमिली इम्पॉर्टेंस के मेल ने इसे एक सम्पूर्ण फैमिली एंटरटेनर बना दिया है. फिल्म की को-प्रोड्यूसर शर्मिला आर. सिंह हैं, जबकि राइटर अमित झा हैं. म्यूजिक ओम झा और संतोष पुरी ने दिया है, सिंगर्स में प्यारे लाल यादव, राकेश निराला, संतोष पुरी, धरम हिंदुस्तानी और शेखर मधुर शामिल हैं. सिनेमेटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, संपादन संतोष हरावड़े और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.
फिल्म के लिड में दिखेंगे कई सितारे
फिल्म में रितेश उपाध्याय और ऋचा दीक्षित के साथ समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, पूजा ठाकुर, शिल्पी राघवानी, जया पांडे, साहिल सिद्दीकी, सोनू पांडे, दीप्ति तिवारी, रिंकू आयुषी, अविनाश पांडे लिड रोल में हैं. फिल्म के अन्य तकनीकी पक्षों में कोरियोग्राफी एम. के. गुप्ता ‘जॉय’, आर्ट डायरेक्शन राजीव शर्मा और फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं.
“ससुराल गेंदा फूल” फैमिली इमोशन और एंटरटेनमेंट का खूबसूरत संगम है, जिसकी कहानी रीयल लाइफ से जुड़ती है और दर्शकों के दिलों को छूने की पूरी ताकत रखती है. फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स पा रहा है और अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.








