इंग्लैंड दौरे पर आयुष म्हात्रे अंडर-19 टीम के कप्तान:  IPL में नहीं बिके, गायकवाड़ चोटिल हुए तो CSK में शामिल हुए; जानें पूरी प्रोफाइल
शिक्षा

इंग्लैंड दौरे पर आयुष म्हात्रे अंडर-19 टीम के कप्तान: IPL में नहीं बिके, गायकवाड़ चोटिल हुए तो CSK में शामिल हुए; जानें पूरी प्रोफाइल

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Ayush Mhatre Is The Captain Of The Under 19 Team On The England Tour

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

BCCI ने गुरुवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुल 16 मेंबर्स रहेंगे और 17 साल के आयुष म्हात्रे टीम की कमान संभालेंगे। इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी। आयुष के अलावा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है।

6 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं आयुष

16 जुलाई 2007 को महाराष्ट्र के वालुंजे में आयुष म्हात्रे का जन्म हुआ। 6 साल की उम्र से ही आयुष ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए आयुष हर दिन विरार से चर्चगेट के वानखेड़े स्टेडियम तक 80 किलोमीटर ट्रैवल करते थे। इसके बाद 15 साल की उम्र में आयुष ने प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रखने का फैसला किया।

17 की उम्र में किया फर्स्ट क्लास डेब्यू

आयुष म्हात्रे ने ओपनिंग बैटर के तौर पर 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने मुंबई की ओर से 2024-25 इरानी कप खेला था। 2024-25 रणजी ट्रॉफी में आयुष ने 176 रन बनाकर अपना पहला शतक जड़ा।

2024 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने 117 बॉलों में 181 रन बनाए। इसी के साथ यशष्वी जयसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मेन्स लिस्ट ए क्रिकेट में 150+ रन जड़ने वाले वो सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने।

IPL 2025 में बिना बिके रह गए थे

आयुष जयसवाल को इस साल IPL में खरीदा नहीं गया था लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया। 20 अप्रैल 2025 को आयुष ने IPL डेब्यू किया। वो चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले थे।

अपने पहले मैच मे वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 15 बॉलों में 32 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। IPL खेलने वाले वो 7वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

NEET UG पर एमपी हाईकोर्ट में सुनवाई आज:कोर्ट ने 11 सेंटर्स का रिजल्‍ट रोका था, NEET PG नॉर्मलाइजेशन पर भी SC में सुनवाई

NEET UG 2025 मामले में आज एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के सामने NTA अपना जवाब पेश करेगा। आज इंदौर के करीब 27 हजार स्टूडेंट्स के भविष्य का फैसला होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *