इंस्पायरिंग:  जब मौका मिले अपना बेस्ट दें, खुद से आगे टीम को रखें… अलग नजर आएंगे –   एमएस धोनी
अअनुबंधित

इंस्पायरिंग: जब मौका मिले अपना बेस्ट दें, खुद से आगे टीम को रखें… अलग नजर आएंगे –   एमएस धोनी

Spread the love


14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • क्रिकेटर एमएस धोनी, आईपीएल में फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनाए गए हैं। इतने साल के क्रिकेट करियर में कैसे वो टॉप पर बने रहे, उनके गुर उन्हीं की जुबानी…

मुझे मौजूदा पल में जीना पसंद है, चीजों का विश्लेषण करना पसंद है। जरूरी है कि हम समझें गलती कहां हुई है। न सिर्फ तब जब आप हार रहे हों, बल्कि जब आप जीत रहे हों, तब भी समझें कि अगर कुछ गलत हुआ है तो क्यों हुआ। ये समझना हर वक्त जरूरी होता है कि किन क्षेत्रों में हमें सुधार की जरूरत है।

मेरे लिए वर्तमान सब कुछ है। जब मैं स्कूल में खेलता था, तब सपना था कि अंडर-16 या अंडर-19 जिला टीम में चयन हो जाए। फिर जब जिला टीम में हुआ, तो अगला लक्ष्य राज्य टीम बना। मैं बस मेहनत करता गया, कभी नहीं सोचा कि मैं देश का प्रतिनिधित्व करूंगा। देश के लिए कप्तानी तो दूर की बात थी। कप्तानी का सोचकर अपना सफर शुरू करता तो यह ज्यादा मुश्किलों से भरा होता। शुरू में तो मैं बहुत शर्मीला बच्चा था। मैंने पहली बार कप्तानी बहुत देर से की… शायद अंडर-19 लेवल में। लीडरशिप का ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन मुझे लगता है ये खास मायने नहीं रखता कि आप किसे लीड कर रहे हैं, जरूरी ये है कि काम क्या है और आप अपनी टीम की ताकत को सही दिशा में कैसे ले जाते हैं।

मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मुझे अचानक इंडिया टीम के लिए कॉल आएगा। बस सोचा था जहां भी मुझे मौका मिले, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और चयनकर्ताओं पर दबाव डालूंगा कि मुझे चुनें। जब नहीं चुना गया, तो मैं कभी निराश नहीं हुआ। कमजोर पलों में मैं रोता भी हूं… आपको उसका कोई फुटेज शायद ही मिले। ऐसी भावना को रोकना बहुत मुश्किल होता है।

अपने सफर को देखता हूं तो यही लगता है कि बहुत जरूरी है आप समय पर पहचानें आप किस चीज में अच्छे हैं। चाहे वो क्रिकेट हो, कोई और खेल या पढ़ाई। अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन क्रिकेट खेलना चाहते हैं, तो चाहे जितनी मेहनत कर लें, उस स्तर तक नहीं पहुंच पाएंगे। जिंदगी में संतुलन जरूरी है। आपको व्यावहारिक बनना होगा और अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाना होगा कि सफलता मिले। आपके लिए सीधा और सरल बने रहना जरूरी है। आज आपने शतक बनाया है, कल आप शून्य पर आउट हो सकते हैं। जीवन आपको उड़ने नहीं देता, आज उड़ लीजिए, कल जमीन पर होंगे। ऐसे उतार-चढ़ाव से आप विनम्र होते हैं। विनम्रता जीवन में सबसे अहम है। आपमें विनम्रता आ गई तो जीवन आसान होगा। छोटी बातों पर फोकस करें- कड़ी मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी… ये आपको विनम्र बनाएंगी।

खूबी व लोगों की तारीफ आपको स्पेशल बनाएगी आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप दूसरों से क्या अलग कर सकते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि आप में कुछ तो ऐसा होगा जो दूसरों से हटकर होगा। जिम्मेदारी से आपकी यह खूबी और निखरेगी। अगर किसी टीम का हिस्सा हैं, तो आपकी खूबी से आप टीम में अलग नजर आने लगेंगे। जिम्मेदारी आपको स्पेशल बनाएगी। खुद के बारे में नहीं सोचते हैं, तो यह खूबी भी लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। ऐसे में आप एक स्पेशल स्थिति में आ जाएंगे और फिर लोगों की तारीफ आपको स्पेशल बनाएगी। (तमाम इंटरव्यूज में एमएस धोनी)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *