टिप्स:  इंटरव्यू में कठिन सवालों को कैसे टालें
अअनुबंधित

टिप्स: इंटरव्यू में कठिन सवालों को कैसे टालें

Spread the love


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

1) कठिन सवालों की पहले से कल्पना करें ऐसे संभावित सवालों के बारे में सोचें जो आपको लगता है कि आपसे पूछे जा सकते हैं लेकिन जिनका जवाब देना आप बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं। जहां तक हो सके उन सवालों के लिए पहले से जवाब तैयार रखें। इससे आप अचानक सवाल पूछे जाने पर भी सहज ही रहेंगे। ऐसे सवालों की एक सूची बनाएं और जवाब की पहले से कल्पना कर लें।

2) डिफ्लेक्ट करने वाले सवाल विकसित करें उदाहरण के लिए, यदि कोई आपसे यह पूछे कि आप कब बच्चे प्लान कर रहे हैं? (जो कि एक असहज करने वाला, अवैध सवाल है) तो आप हंसते हुए यह कह सकते हैं कि क्या आपके बच्चे हैं? या क्या आपकी कंपनी में इसके लिए कोई अलग मानक है? ऐसे सवालों पर थोड़ा ह्यूमर बहुत मदद कर सकता है बातचीत को नई दिशा देने में।

3) डिफ्लेक्ट करने की प्रैक्टिस भी करें डिफ्लेक्टिंग सवाल अचानक से सोचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए किसी दोस्त या सहकर्मी के साथ पहले से प्रैक्टिस करें। उन्हें सवालों की एक लिस्ट दें (उनमें से कुछ ऐसे हों जिनके जवाब आप नहीं देना चाहेंगे) और कोशिश करें बातचीत की दिशा बदलने की। यहां डिफ्लेक्ट करने की प्रैक्टिस करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा।

4) संभावित प्रतिक्रियाओं के लिए तैयार रहें सामान्य तौर पर अधिकतर लोग केवल सीधे-सीधे सवालों के जवाब देने के ही आदी होते हैं। इसका मतलब यह है कि आपके डिफ्लेक्शन के जवाब में वे कुछ कहेंगे, तब आप अगला सवाल पूछकर बातचीत को नई दिशा दे सकते हैं। जहां तक हो सके खुद को तैयार करें और संभावित प्रतिक्रियाओं के लिए भी तैयार रहें।

5) खुद को डिफ्लेक्शन से ऐसे बचा सकते हैं बहुत संभावना इस बात की भी हो सकती है कि सामने वाला भी आपको डिफ्लेक्ट करने की कोशिश करेगा। इसलिए पहले से ही कुछ महत्वपूर्ण सवालों की एक लिस्ट बना लें और उन्हें स्टार मार्क करें। बातचीत के दौरान लगातार अपने नोट्स बनाते रहें ताकि आप भटकें नहीं और जरूरी जवाब पा सकें। इस तरह आप डिफ्लेक्शन से बचे रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *