मेंटल हेल्थ ट्रिगर्स:  भीड़ में घबराहट और बातचीत का डर? इन 5 तरीकों से जीतें सोशल एंग्जाइटी पर काबू
अअनुबंधित

मेंटल हेल्थ ट्रिगर्स: भीड़ में घबराहट और बातचीत का डर? इन 5 तरीकों से जीतें सोशल एंग्जाइटी पर काबू

Spread the love




लोगों से बात करने में डर, भीड़ में घबराहट या छोटी-छोटी स्थितियों में असहज महसूस होना सिर्फ शर्मीलापन न होकर सोशल एंग्जायटी भी हो सकता है। ऐसे में किसी से बात करना, पब्लिक में खाना या नई जगह जाना भी मुश्किल लगने लगता है। हालांकि थैरेपी, छोटे-छोटे सोशल स्टेप्स और ब्रीदिंग एक्सरसाइज इसमें मदद कर सकती है। 1. अपने ट्रिगर्स को पहचानें पहचानें कि आपको सबसे ज्यादा घबराहट कब होती है। कई बार लोगों से बात करने, अपनी राय देने या जज किए जाने के डर से भी बेचैनी बढ़ सकती है। 2. लोगों से बचने की आदत कम कई लोग भीड़ में रहकर भी बातचीत से बचते रहते हैं। धीरे-धीरे छोटी बातचीत और लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए। 3. छोटे कदमों से शुरुआत करें किसी से छोटी बातचीत करने, सवाल पूछने या तारीफ करने से लोगों से बात करने का डर कम हो सकता है और आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। 4. रोल-प्ले की मदद लें किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ रोजमर्रा की बातचीत की प्रैक्टिस करें, सोशल एंग्जायटी कम होगी। 5. नेगेटिव सोच को चुनौती दें ज्यादातर लोग हमारी गलतियों पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना हम सोचते हैं। जब भी मन में जरूरत से ज्यादा डर या नेगेटिव विचार आएं, तो खुद से पूछें कि क्या सच में हालात इतने खराब हैं। इस तरह रियलिस्टिक सोच अपनाने से डर और घबराहट को कम करने में मदद मिल सकती है और धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *