इजराइल-ईरान जंग,भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया:  जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द
टिपण्णी

इजराइल-ईरान जंग,भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया: जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi Kashmir

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट में इसकी जानकार दी।

इधर, जंग से बने विपरीत हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। भारत आने पर लोगों ने कहा कि अपने देश वापस आकर अच्छा लग रहा है।

ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर ​दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

खामेनेई की मौत के कुछ ही घंटों के अंदर, पाकिस्तान में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कराची में US कॉन्सुलेट पर धावा बोलने की कोशिश की और इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक इलाके के बाहर पुलिस से भिड़ गए। सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़प में कम से कम 34 लोग मारे गए। 120 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इजराइल-ईरान जंग और खामेनेई की मौत का विरोध, 5 तस्वीरें…

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

10:32 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती ने ट्रम्प और नेतन्याहू के पोस्टर जलाए

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने दूसरे PDP नेताओं के साथ मिलकर ईरान में हमलों और खामेनेई की मौत पर ट्रम्प और नेतन्याहू के पोस्टर जलाए।

08:23 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तेल अवीव एयरपोर्ट कल से ऑपरेट होगा

बेन गुरियन एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि 5 अप्रैल से एयरस्पेस फिर से खुल जाएगा और तेल अवीव एयरपोर्ट (बेन गुरियन एयरपोर्ट) सुबह से ऑपरेट होगा।

08:15 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर 31 उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को उड़ान संचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार कुल 31 उड़ानें रद्द की गईं।

एयरपोर्ट द्वारा जारी ऑपरेशनल अपडेट के मुताबिक, रद्द की गई उड़ानों में 16 आने वाली (आगमन) और 15 जाने वाली (प्रस्थान) उड़ानें शामिल हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में बदलाव किए हैं।

इस बीच, बुधवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे भारतीय यात्रियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में हालात को लेकर घबराहट जैसी स्थिति नहीं है और सरकार की मदद से स्थिति नियंत्रण में है।

08:13 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की UAE-सऊदी की फ्लाइट 4 मार्च तक सस्पेंड

एयर इंडिया ने भी यूएई, सऊदी अरब, इज़राइल और कतर के लिए अपनी अधिकांश उड़ानों के निलंबन को 4 मार्च रात 11.59 बजे तक बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक, क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों व क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हालांकि, एयर इंडिया की उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जाने वाली उड़ानें तय समय के अनुसार चल रही हैं। ये सेवाएं मध्य पूर्व के उपलब्ध एयरस्पेस से वैकल्पिक रूट के जरिए संचालित की जा रही हैं।

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था, पूरा रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूलिंग की सुविधा देने की बात कही है और यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर हेल्पलाइन से जांचने की सलाह दी है।

04:46 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई पहुंचा शख्स बोला- मैंने खुद अपना टिकट बुक किया

महाराष्ट्र के मुंबई में मिडिल ईस्ट से लौटे एक यात्री ने कहा- यह पैनिक सिचुएशन है, एक के बाद एक फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और कुछ भी क्लियर नहीं है, मैंने 3 मार्च के लिए खुद अपना टिकट बुक किया और यहां आया हूं।

04:41 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- 2 दिन में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत हुए

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसके जवाबी हमलों में पहले दो दिनों के अंदर करीब 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह जानकारी चीनी न्यूज एजेंसी शिनहुआ ने दी है।

IRGC के प्रवक्ता के मुताबिक, ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसके मिसाइल हमलों से एक अमेरिकी सैन्य जहाज को भारी नुकसान पहुंचा।

04:15 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के विदेश मंत्रालय में विशेष कंट्रोल रूम बनाया

03:40 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के बेटे मुजतबा ईरान के नए सुप्रीम लीडर

ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने उन्हें चुना है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।

मौलवियों की इस असेंबली का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है, बल्कि सुरक्षा कारणों से वोटिंग ऑनलाइन कराई गई। इससे पहले खबर आई थी कि नए सुप्रीम लीडर का चयन अगले हफ्ते होगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024 में उत्तराधिकारी बनाया था। खामेनेई ने बीमारी के चलते यह फैसला लिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था।

मुजतबा अपने पिता की तरह ही इस्लामिक मामलों के जानकार हैं। वे पहली बार 2009 में दुनिया की नजरों में आए। उन्होंने ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को सख्ती से कुचला, जिसमें कई लोग मारे गए। तब राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी नेता महमूद अहमदीनेजाद को सुधारवादी नेता मीर होसैन मौसवी पर जीत मिली थी।

03:38 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में हाईअलर्ट, बैरिकेडिंग और तार फेंसिग की गई

जम्मू-कश्मीर में आज भी सख्त सुरक्षा की गई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शनों के कारण सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर है।

03:03 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात के अहमदाबाद में जेद्दा से 200 यात्री उतरे

02:59 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई से लौटे यात्री ने बताया- धमाकों को आवाज आ रही थी

दुबई से IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा, “मैं तीन दिन दुबई में था, इसलिए कुछ जगहों पर दिक्कतें हुईं, लेकिन वहां के एडमिनिस्ट्रेशन ने सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लिया। कुछ जगहों से एक्सप्लोसिव की आवाजें आ रही थीं, लेकिन ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

02:47 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रुबियो बोले- ट्रम्प ने कहा था अमेरिका पर पहले हमला नहीं होगा

US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने ईरान पर हमला करने की वजह पर कहा कि प्रेसिडेंट ट्रम्प ने तय किया था कि हम पर पहले हमला नहीं होगा, वे अमेरिकी सैनिकों को खतरे में नहीं पड़ने देंगे।

02:19 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई से लौटा यात्री बोला- कई धमाके हुए

दुबई से IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा- मैं 28 फरवरी को दुबई गया था और उसी दिन सब कुछ शुरू हो गया। हम 2-3 दिन से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, पिछले 1-2 दिन से ऐसी कोई आवाज नहीं आई है, लेकिन उससे पहले कई धमाके हुए थे।

02:16 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई से लौटा यात्री बोला- हम 3 दिन कमरे में बंद रहे

मंगलवार देर रात दुबई से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा- मैं 25 फरवरी से दुबई में फंसा हुआ था, हम तीन दिनों तक अपने कमरों में पूरी तरह से बंद थे, सभी बड़ी चीजें दो-तीन दिनों तक पूरी तरह से बंद रखी गईं, मेरी भारत सरकार से बस एक रिक्वेस्ट है कि वहां ज्यादा से ज़्यादा फ्लाइट्स भेजी जाएं ताकि लोग निकल सकें।

01:57 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई में US कॉन्सुलेट कैंपस में धमाका

दुबई में US कॉन्सुलेट कैंपस में धमाके के बाद आग लगी। धुआं उठता देख कई लोग घबरा गए। हालांकि आग बुझा ली गई है, लेकिन लोग भयभीत हैं।

01:55 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता बहुत अहम है क्योंकि दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। सोमवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक कमांडर ने कहा कि यह रास्ता बंद है और जो जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा।

इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में तेजी आई है और कच्चा तेल लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अगर हालात बिगड़े, तो कीमत 100 डॉलर तक जा सकती है।

US यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, यहां से निकलने वाला ज्यादातर तेल एशिया के देशों जैसे चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जाता है। इसके अलावा जेट ईंधन और LNG की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो पूरी दुनिया की एनर्जी सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

01:54 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अब तक क्या-क्या हुआ

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *