राजस्थान-पंजाब, जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य:  एयरफोर्स ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर जारी, जानकारी देंगे; शहीदों के शव घर पहुंचे
टिपण्णी

राजस्थान-पंजाब, जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य: एयरफोर्स ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर जारी, जानकारी देंगे; शहीदों के शव घर पहुंचे

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan War Action LIVE Photos Video Update; Operation Sindoor | Kashmir Punjab Border Army Rafale Fighter Jets PM Modi Amit Shah

नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर/पठानकोट/अंबाला/अमृतसर/जैसलमेर16 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर, सुनील मौर्य, आशीष राय, रऊफ डार, राम सारस्वत, विनोद राणा, चेतन सिंह, अमित शर्मा

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जम्मू के सुनील कुमार और झुंझुनू के सुरेंद्र कुमार का शव उनके गांव पहुंच चुके हैं। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जम्मू के सुनील कुमार और झुंझुनू के सुरेंद्र कुमार का शव उनके गांव पहुंच चुके हैं।

बॉर्डर से लगे राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। बाजार खुल रहे हैं, गतिविधियां सामान्य हो रही हैं।

इस बीच, इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। यह ऑपरेशन अभी जारी। हम समय आने पर जानकारी देंगे। एयरफोर्स ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

एक और हाईलेवल मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल साथ ही आईबी और रॉ के चीफ मौजूद थे।

उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस सेंटर का इनॉगरेशन किया। रक्षामंत्री ने कहा कि पहलगाम अटैक के बाद दुनिया ने भारत की ताकत देखी। सरहद पार भी आतंकियों की जमीन सुरक्षित नहीं।

पाकिस्तान और भारत के बीच शनिवार को शाम 5 बजे सीजफायर हुआ था। 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक किए। भारत ने इसका जवाब दिया। कुछ देर बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमने सेना को सख्त और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पहलगाम हमले के दिन 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 घायल हैं। इसके अलावा 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा घायल हैं।

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, ड्रोन अटैक किया

भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए …

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू में गोलाबारी में मारे गए अफसर का अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (JKAS) के अधिकारी राज कुमार थापा का आज जम्मू में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वे 10 मई को पाकिस्तान की गोलीबारी में मारे गए थे।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू में रविवार को हालात सामान्य दिखे, ग्राउंड रिपोर्ट

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

J&K पुलिस बोली- बॉर्डर के गांवों में ना लौटें ग्रामीण

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि बॉर्डर वाले गांव के लोग अभी अपने घर न लौटें। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान की ओर हुई गोलीबारी के चलते यह एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से ऑफिशियल मंजूरी का इंतजार करने को कहा है।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमृतसर के बाजारों में रविवार को चहल-पहल दिखी

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आज हालात सामान्य हैं। लोगों ने सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। होटलों और ढाबों पर भीड़ नजर आ रही है। शहर में तनाव से पहले की चहल-पहल लौटने लगी है।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल-खड़गे की PM को चिट्ठी, संसद का स्पेशल सेशन बुलाने को कहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा के लिए संसद का स्पेशल सेशन बुलाने की मांग की है।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सचिन पायलट बोले- हैरानी है, ट्रम्प ने सीजफायर का ऐलान किया

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘भारतीय सशस्त्र बलों ने फिर से दिखा दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। पिछले 24 घंटों में घटनाएं तेजी से बदली है। हम इस बात से हैरान थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की घोषणा की। ऐसा पहली बार हुआ है। कांग्रेस लंबे समय से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। हमें 1994 के प्रस्ताव को दोहराना चाहिए जब सभी पार्टियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था कि PoK भारत का अभिन्न अंग है और हम इसे वापस लेंगे।’

07:57 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में ब्रह्मोस सेंटर का उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस सेंटर का उद्घाटन किया। वे लखनऊ नहीं गए, दिल्ली से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खात्मे के लिए लॉन्च किया। हमने पहलगाम में मारे गए लोगों को इंसाफ दिलाया। उन्होंने कहा कि सरहद पार तक हमारी सेना की धमक सुनी गई। दुनिा ने हमारी ताकत देखी। आतंकवाद और उसके आकाओं की जमीन सरहद पार भी सुरक्षित नहीं है। हमने उनके रिहायशी इलाकों, लोगों को कभी निशाना नहीं बनाया। उन्होंने हमारे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों पर हमला किया। रिहायशी इलाकों पर हमला किया। भारत पर आतंकी हमले का क्या अंजाम होता है, ये लोगों ने उरी में देखा, पुलवामा में देखा।

07:34 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी की NSA और सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग

एक और हाईलेवल मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल साथ ही आईबी और रॉ के चीफ मौजूद हैं।

07:31 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इंडियन एयरफोर्स की अपील- अफवाहों पर ध्यान ना दें

इंडियन एयरफोर्स की सोशल मीडिया पोस्ट।

इंडियन एयरफोर्स की सोशल मीडिया पोस्ट।

इंडियन एयरफोर्स ने रविवार को X पर पोस्ट की कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। IAF ने बताया कि हमने इस ऑपरेशन के टारगेट सटीकता के साथ हासिल किए। हमने प्रोफेशनली काम किया। यह ऑपरेशन अभी जारी है। हम इसके बारे में आगे जानकारी देंगे। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें।

07:08 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM ने शहीद अग्निवीर को श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण LoC पर शहीद हुए अग्निवीर सैनिक मुरली नायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मुरली पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में शहीद हुए थे। वे आंध्र प्रदेश के कालीथांडा के रहने वाले थे।

06:51 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहीद की बेटी बोली- पापा ने देश के लिए अच्छा काम किया

पाकिस्तानी हमले में शहीद एयरफोर्स के असिस्टेंट मेडिकल सार्जेंट सुरेंद्र कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे राजस्थान में झुंझुनू के रहने वाले थे। सुरेंद्र शनिवार सुबह उधमपुर एयरपोर्ट पर शहीद हुए थे। उनकी बेटी वृत्तिका ने रोते हुए कहा कि- पापा ने देश के लिए अच्छा काम किया है। पूरी खबर पढ़ें…

06:39 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस बोली- PM की अध्यक्षता में ऑल पार्टी मीटिंग हो

कांग्रेस ने भारत-पाक के मौजूदा हालात पर स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में ऑल पार्टी मीटिंग की मांग की है। पार्टी ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की।

06:14 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहीद राइफलमैन का शव गांव पहुंचा

पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद राइफलमैन सुनील कुमार का पार्थिव शरीर जम्मू के त्रेवा गांव में उनके घर लाया गया। वे 10 मई को आरएसपुरा सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे।

06:03 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के श्रीगंगानगर में इमरान खान की पार्टी का झंडा मिला

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमुड़वाली इलाके में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI का झंडा मिला है। झंडे के साथ पार्टी के रंग के गुब्बारे भी सजाकर रखे गए थे। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। इमरान फिलहाल भ्रष्टाचार केस में जेल में बंद है।

05:55 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

IPL शुरू करने पर BCCI की मीटिंग आज

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दोबारा शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट 15 या 16 मई से फिर शुरू हो सकता है। धर्मशाला में मैच नहीं होंगे, इस शहर को छोड़कर बाकी सभी वेन्यू पर मैच खेले जा सकते हैं।BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने PTI से कहा था कि सीजफायर के बाद BCCI अब IPL कमेटी और ऑफिशियल मेंबर्स के साथ रविवार को मीटिंग करेगा। शेड्यूल देखकर टूर्नामेंट कम्प्लीट कराने के बेस्ट तरीके पर बात करेंगे। जल्द ही टूर्नामेंट को लेकर फैसला लिया जाएगा।

05:14 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजौरी में पाकिस्तानी फायरिंग का VIDEO

में 10 मई को पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई, कई रिहायशी इमारतें इसकी चपेट में आईं। रविवार को पाकिस्तानी फायरिंग का एक VIDEO सामने आया है।

05:11 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी की रेड जारी

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्टेट इन्वेस्टिगेटिव छापा मार रही है। ऑपरेशन के बाद इसकी आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

05:05 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बाड़मेर में धमाका, सेना और पुलिस जांच के लिए पहुंची

बाड़मेर जिले के भूरटिया गांव में रविवार सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने के साथ धमाका हुआ है। इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने संदिग्ध वस्तु काे कब्जे लिया। ये ऑब्जेक्ट शेल जैसा लग रहा है, सेना इसकी जांच कर रही है।

04:38 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- भारत-PAK सरकारों पर गर्व

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर आज X पर लिखा, ‘मुझे भारत और पाकिस्तान की मजबूत और अडिग सरकार पर गर्व है। मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और बहादुरी भरे फैसले पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम था। मैं दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने जा रहा हूं, हालांकि अभी इस पर चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा मैं दोनों के साथ मिलकर यह देखूंगा कि कि क्या कश्मीर पर समाधान निकाला जा सकता है।’

04:32 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बगलिहार डैम का 1 गेट आज भी खुला

जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट डैम का एक गेट आज खोल दिया गया।

04:30 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अमृतसर DC बोले- सामान्य गतिविधियां शुरू होंगी

अमृतसर के DC ने आज सुबह बयान जारी किया कि आप एक छोटा सायरन सुनेंगे। इसका मतलब है कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं।

04:26 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में SIA की रेड 

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर स्टेट एजेंसी एजेंसी (SIA) की टीम रेड कर रही है। कई जगहों पर रेड अभी भी जारी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

03:43 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

11 बजे भारत सरकार की प्रेस ब्रीफिंग

सुबह 11 बजे रक्षा मंत्रालय प्रेस ब्रीफिंग करेगा। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कोमोडोर रघु नायर शामिल हो सकते हैं।

03:37 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पहलगाम हमले में मारे गए कौस्तुभ के बेटे ने कहा- हम सरकार के साथ

पहलगाम हमले में मारे गए कौस्तुभ गनबोटे के बेटे कुणाल गनबोटे ने कहा, ‘सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, हम उससे संतुष्ट हैं और उसका समर्थन करते हैं। सरकार ने जो भी फैसले लिए या आगे लेगी सोच-समझकर ही लेगी। हम सरकार के साथ हैं।’

03:30 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में हालात सामान्य

श्रीनगर में आज सुबह स्थिति सामान्य दिख रही है। रातभर ड्रोन या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली।

02:48 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान-पंजाब के शहरों में सुबह से हालात सामान्य

बाड़मेर, राजस्थान

पठानकोट, पंजाब

पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर से सटे कई इलाकों में सुबह से हालात सामान्य हैं। पहलगाम हमले के बाद कल पाकिस्तान की तरफ से रातभर फायरिंग या शैलिंग नहीं हुई।

02:33 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

J&K के कई शहरों में सामान्य हालात दिखे

सांबा

कुपवाड़ा

अखनूर

पुंछ

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, पुंछ, कुपवाड़ा, राजौरी समेत कई जिलों में आज सुबह सामान्य हालात दिखे। कल रात करीब 11 बजे तक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई। कई दिन बाद ऐसा हुआ कि फायरिंग का सिलसिला रातभर नहीं चला।

02:17 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी

अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कैंपस में बने गुरुद्वारा संतसर जी में लोग मत्था टेकने आ रहे हैं। सुरक्षा कारणों से उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

02:09 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सलाल डैम के 10 से ज्यादा गेट खोले गए

जम्मू कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 10 से ज्यादा गेट खोले गए हैं।

01:57 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सीजफायर पर दो पूर्व सेना प्रमुख के बयान

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा– ‘22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयावह पाकिस्तानी आतंकी हमले के बाद भारत ने सैन्य और असैन्य कार्रवाइयां कीं। लेकिन इनसे कोई राजनीतिक या रणनीतिक लाभ मिला भी या नहीं- यह सवाल हमने भविष्य के इतिहास पर छोड़ दिया है।’

जनरल मलिक 1999 में करगिल युद्ध के दौरान सेनाध्यक्ष रहे थे। तब भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी।

पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘समुद्र और आकाश में सैन्य कार्रवाई का शनिवार शाम 5 बजे से रुकना एक स्वागत योग्य कदम है। हालांकि, हम हर बार किसी हमले के बाद ही जवाब दें और आतंकवाद के कारण जान गंवाते रहें-यह तरीका अब नहीं चलेगा। यह तीसरी बार हुआ है, आगे अब कोई और मौका नहीं मिलेगा।

जनरल नरवणे दिसंबर 2019 से अप्रैल 2022 तक सेनाध्यक्ष रहे। चीन सीमा पर तनाव कम करने के लिए जाने जाते हैं।

01:49 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट ने नई एडवाइजरी जारी की

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन सामान्य है, लेकिन एयरस्पेस में बदलती स्थिति और कड़ी सुरक्षा के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और सिक्योरिटी चेक में अधिक समय लग सकता है।

01:27 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अमृतसर में अभी भी रेड अलर्ट

अमृतसर के डीसी ने सुबह 5:24 बजे बयान जारी कर कहा, ‘बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है, लेकिन अब भी रेड अलर्ट जारी है। सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत होगा। कृपया घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर ही रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हालात सामान्य होंगे, हम आपको सूचना देंगे। कृपया नियमों का पालन करें और घबराएं नहीं।” डीसी ने यह भी कहा कि सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

01:22 AM11 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में अभी स्थिति सामान्य

जम्मू में अभी स्थिति सामान्य हो कोई भी ड्रोन और ब्लास्ट की आवाजें अब सुनाई नहीं दे रही है।

07:12 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बोले- पाकिस्तान देश और पंजाब का दुश्मन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह ने कहा- पाकिस्तान सिखों का खैरख्वाह होने का दावा करता है। देश के लोग जानते हैं कि पाकिस्तान भारत और पंजाब का दुश्मन है। पंजाब का युवा ड्रग्स के कारण खत्म हो रहा है। हम पाकिस्तान से प्यार और भाईचारे के बयानों की उम्मीद नहीं करते। अगर पाकिस्तान खुद को सिखों को रहनुमा बताता है तो बताए कि विभाजन के वक्त वहां 20 लाख सिख थे, आज पाकिस्तान में महज 8 हजार सिख हैं। ज्यादातर पर दबाव डालकर धर्म बदलवा दिया गया। वे भारत के सिखों को गुमराह नहीं कर सकते।

07:10 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जैसलमेर में 6 धमाकों की आवाज सुनी गई, ये धमाके किस तरह के यह पुष्टि नहीं

जैसलमेर में 6 धमाके सुनाई दिए हैं। भास्कर रिपोर्टर ने ये धमाके सुने हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि धमाके बम, रॉकेट या ड्रोन किसके हैं।

07:09 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चीनी विदेश मंत्री की भारत के NSA अजीत डोभाल से बात हुई

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से बात की। चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि डोभाल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को लेकर चिंता जताई और काउंटर टेररिज्म एक्शन को जरूरी बताया। डोभाल ने ये भी कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता। भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति-स्थायित्व लाने के लिए काम करेंगे।

वांग यी ने कहा कि चीन पहलगाम हमले की निंदा करता है और आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करते हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति अशांत है। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं जा सकते। दोनों देश चीन के पड़ोसी हैं। चीन भारत के इस बयान की तारीफ करता है कि वे युद्ध नहीं चाहते। हमें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान फिर से शांति स्थापित करेंगे। आपस में बातचीत करेंगे और रास्ता निकालेंगे।

07:08 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

आर्मी सूत्र बोले- नगरोटा में फायरिंग की खबर मिली थी, जवान घायल, इंवेस्टीगेशन जारी

आर्मी सूत्रों ने बताया कि यहां आर्मी यूनिट पर फायरिंग की खबर मिली थी। नगरोटा आर्मी यूनिट में संदिग्ध गतिविधि दिखी। एक जवान घायल है। नगरोटा में इंवेस्टीगेशन जारी है।

07:07 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश सचिव बोले- पाकिस्तान ने समझौता तोड़ा, सेना घुसपैठ का जवाब दे रही

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा- आज शाम को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सहमति बनी थी। इसके बाद बीते कुछ दिनों से जारी मिलिट्री एक्शन को रोक दिया गया था। लेकिन कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की तरफ से समझौते का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना सीमा पर घुसपैठ का मजबूती से जवाब दे रही है। हम इस घुसपैठ की निंदा करते हैं। इन सबके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार होगा। हम मानते हैं कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक तरह से समझे और इस घुसपैठ को तुरंत रोके।

07:06 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

आर्मी सूत्र बोले- नगरोटा में फायरिंग की खबर मिली थी

आर्मी सूत्रों ने बताया कि नगरोटा में सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां आर्मी यूनिट पर फायरिंग की खबर मिली थी। नगरोटा आर्मी यूनिट में संदिग्ध गतिविधि दिखी, लेकिन अभी कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया।

07:04 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले के बाद 18 दिनों में क्या-क्या हुआ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने में गोली मारी थी। महिलाओं से कहा था- तुम्हें इसलिए छोड़ रहे हैं कि जाकर मोदी को बता देना।

घटना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में थे। वे दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौटे और कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। 24 अप्रैल को उन्होंने कहा- आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। इसके बाद सेना के अफसरों से मिले और कहा- सेना कार्रवाई के लिए जगह और समय तय करे। पूरी खबर पढ़ें…

07:00 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश सचिव बोले- भारतीय सेना को फ्रीहैंड दिया

पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘ पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और अतिक्रमण से निपट रही है। ये अतिक्रमण बेहद निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *