इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में- ott release this week kesari chapter 2 to rana naidu 2 these movie watch on netflix prime video hotstar
ब्रेकिंग न्यूज़

इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में- ott release this week kesari chapter 2 to rana naidu 2 these movie watch on netflix prime video hotstar

Spread the love


OTT Release This Week: जून का महीना फिल्म और सीरीज लवर्स के लिए खास होने वाला है। थिएटर्स से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पर एक से बढ़कर एक मूवीज और शो आने वाले हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में ही फिल्म ‘जाट’ समेत काफी कुछ देखने को मिला था और अब दूसरा वीक भी दर्शकों के लिए फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है। इस वीक अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ से लेकर ‘राणा नायडू सीजन 2 तक स्ट्रीम होने वाले हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कि इन्हें कब और कहां देखा जा सकता है।

पदक्कलम (Padakkalam)

‘पदक्कलम’ एक मलयालम सुपरनैचुरल कैंपस कॉमेडी फिल्म  है, जिसमें एक कॉलेज की कहानी के बारे में दिखाया गया है। यह मूवी 10 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है।

‘कभी नहीं भूल पाऊंगी’, एक्स हसबैंड के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे, बोलीं- नशे की लत…

द ट्रेटर्स (The Traitors)

करण जौहर स्टारर अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ काफी समय से चर्चा में है। इस शो में 20 कंटेस्टेंट्स देखने को मिलेंगे, जिनके बीच एक गेम होने वाला है। ये गेम धोखे का है। ऐसे में जो बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखों में धूल झोंकने में सफल होगा वो इसे जीतेगा। ये शो आज यानी 12 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसे हर गुरुवार को रात 8 बजे देखा जा सकता है।

केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ इसी साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन इसकी कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड पर थी। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब यह मूवी ओटीटी पर आ रही है। ऐसे में अगर आप इसे वहां देखने से चूक गए थे, तो अब इसे 13 जून को यानी कल जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

राणा नायडू सीजन 2 (Rana Naidu Season 2)

साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की ये क्राइम ड्रामा सीरीज ‘राणा नायडू’ की कहानी को आगे ले जाती है। इसमें देखने को मिलता है कि कैसे बॉलीवुड के अमीरों का पिक्चर, राणा अपने पिता की जेल से रिहाई के बाद अपराध और पारिवारिक ड्रामे में फंस जाता है। वहीं, इस सीरीज में अर्जुन रामपाल और कृति खरबंदा नए ट्विस्ट्स जोड़ते हैं। ये सीरीज कल यानी 13 जून को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

इन ट्रांसिट (In Transit)

आयशा सूद के निर्देशन में बना शो ‘इन ट्रांसिट’ 13 जून को प्राइम वीडियो पर हिंदी में स्ट्रीम होने वाला है। यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो ट्रांस और नॉन-बाइनरी व्यक्तियों की लाइफ को दर्शाती है, जो प्यार, पहचान और लिंग की सीमाओं को एक अनोखे भारतीय तरीके से पार करते हैं। वहीं, अगर आप साउथ क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताते हैं, जिसे देख आपका दिमाग झन्ना जाएगा। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *