उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद:  सवाई माधोपुर में जमीन धंसी; MP में नर्मदा उफान पर
टिपण्णी

उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद: सवाई माधोपुर में जमीन धंसी; MP में नर्मदा उफान पर

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood | Bihar Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 4 प्रमुख राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते राजस्थान के 13 जिलों, उत्तराखंड के 7 जिलों, हिमाचल के 4 जिलों और जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल आज सोमवार को बंद रहेंगे।

बात इन चार राज्यों में बारिश के हालात की करें तो राजस्थान के कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर सहित कई जिलों में बीते 3 दिन से लगातार बरसात हो रही है। भारी बारिश के बाद सवाई माधोपुर में करीब 50 फीट जमीन धंस गई।

हिमाचल में भारी बारिश से दो नेशनल हाईवे समेत 484 सड़कें बंद हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और सोलन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं। 20 जून से 24 अगस्त तक 77 बार अचानक बाढ़, 40 बार बादल फटने और 79 भूस्खलन हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को 30 जिलों में कही हल्की तो कही तेज बारिश हुई। डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर रही। मंडला में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से महिष्मति घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया। सतना में बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचले इलाकों की बस्तियां डूब गईं। घरों में पानी भर गया।

यूपी में बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। रविवार को चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया है। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पंखियन गांव में प्रधान कार्यालय समेत तीन मकान गंगा में समा गए।

देशभर में बाढ़-बारिश की 7 तस्वीरें…

राजस्थान के सीकर में रविवार को नानी बीहड़ का बांध टूटने से नेशनल हाईवे-52 पर 10 किलोमीटर तक पानी भर गया।

राजस्थान के सीकर में रविवार को नानी बीहड़ का बांध टूटने से नेशनल हाईवे-52 पर 10 किलोमीटर तक पानी भर गया।

राजस्थान के झालावाड़ में रविवार को पुलिया पर पानी के तेज बहाव में कार बह गई। कार में बैठे सरकारी टीचर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता हैं।

राजस्थान के झालावाड़ में रविवार को पुलिया पर पानी के तेज बहाव में कार बह गई। कार में बैठे सरकारी टीचर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता हैं।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को तीन दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जडावता गांव के खेतों में कटाव हो गया। इससे खेतों में गहरी खाई बन गई।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को तीन दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जडावता गांव के खेतों में कटाव हो गया। इससे खेतों में गहरी खाई बन गई।

राजस्थान के नागौर में रविवार को बारिश के चलते एक पुराना मकान गिर गया।

राजस्थान के नागौर में रविवार को बारिश के चलते एक पुराना मकान गिर गया।

MP के मंडला में रविवार को नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। छोटा रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।

MP के मंडला में रविवार को नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। छोटा रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।

UP के चंदौली में मुसाहिबपुर बांध रविवार को अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया।

UP के चंदौली में मुसाहिबपुर बांध रविवार को अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया।

UP के मिर्जापुर में रविवार को अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े।

UP के मिर्जापुर में रविवार को अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 30 जिलों में अलर्ट; दुर्ग, बस्तर और नारायणपुर में मौसम सामान्य रहेगा

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य रहेगा। मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के असर छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन रही है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रावी-उज्ज-चक्की नदियों में पानी बढ़ा, माझा में बाढ़ का खतरा

पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और यह मौसम अगले 24 घंटे तक बना रह सकता है। रणजीत सागर डैम से पानी छोड़ा गया है, जिससे पंजाब के माझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रावी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पठानकोट-जम्मू हाईवे पहले ही बंद है और अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

02:07 AM25 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना में तेज बारिश, पूरे प्रदेश में अलर्ट: जहानाबाद में सड़क पर बह रही नदी

पटना में कल देर शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जहानाबाद की सभी नदियां उफान पर है। कई इलाके डूबे हैं। 29 अगस्त तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। खासकर, उत्तर-पूर्व बिहार में भारी बारिश की संभावना है। नालंदा के एकंगरसराय के केला बीघा गांव में बाढ़ के पानी में एक घर समा गया। पढ़ें पूरी खबर…

01:46 AM25 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:44 AM25 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

प्रमुख शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *