1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नए एकेडमिक सेशन 2026-27 से दो वर्षीय एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) कोर्स को बदलकर एक वर्षीय कर दिया जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने ये फैसला लिया है।
हाल ही में NCTE के फैसले के बाद बीएड को भी एक वर्षीय करने की घोषणा की गई थी। ये फैसला नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अंतर्गत लिया गया है।
10 साल बाद किया बीएड कोर्स में बदलाव
साल 2014 तक बीएड कोर्स एक वर्ष का होता था, जिसे अब दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं जो एमएड कोर्स दो वर्षीय होता है, वो साल 2026 से एक वर्षीय हो जाएगा।

कौन ले सकेगा एडमिशन
NCTE चेयरमैन पंकज अरोड़ा के मुताबिक एक वर्षीय बीएड कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स, दो वर्षीय टीचर एजुकेशन कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स और चार वर्षीय इंटीग्रेडिट कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स एमएड में एडमिशन ले सकते हैं।
एमएड कोर्स सिलेबस के लिए मांगी जा रही एप्लिकेशन
एमएड अब एक साल का हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक NCTE इसके लिए नया सिलेबस तैयार कर रही है और इंस्टीट्यूटस से इसके लिए सजेशन मांगे गए हैं।
2026-27 से यह कोर्स शुरू होगा। इसमें एडमिशन की प्रोसेस अभी तय नहीं है। फिलहाल चार वर्षीय इंटीग्रेडिट टीचर एजुकेशन कोर्स में एडमिशन एंट्रेस एग्जाम के जरिए होता है। ये एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करवाता है
नई एजुकेशन पॉलिसी के मुताबिक बनेगा नया सिलेबस
पोस्ट ग्रेजुएशन और चार वर्षीय इंटीग्रेडिट टीचर एजुकेशन कर चुके कैंडिडेट्स एक वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। एक वर्षीय बीएड कोर्स के लिए करिकुलम फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए NCTE की ओर से कमेटी का भी गठन किया गया है। नए कोर्स का सिलेबस नई एजुकेशन पॉलिसी के मुताबिक तैयार किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए कल से शुरू आवेदन, 10,758 वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की शुरुआत 28 जनवरी से की जाएगी। वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें..








