Varanasi News: हैदराबाद-वाराणसी के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान सेवा एक मई से शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस रूट पर यह तीसरी विमान सेवा होगी। अब वाराणसी-हैदराबाद के बीच कुल सात विमान संचालित होंगे। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की तीन-तीन और अकासा एयर की एक फ्लाइट है।
Trending Videos
विमानन कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है और टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 2978 सुबह 8:30 बजे हैदराबाद से उड़ान भरकर सुबह 10:35 बजे वाराणसी पहुंचेगा।
वजूखाने के सर्वे की मांग पर अब सुनवाई 5 मई को
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में वजूखाने की (एएसआई) से सर्वे की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट अब पांच मई को सुनवाई करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने रेखा सिंह की सिविल पुनरीक्षण अर्जी पर दिया है।
याची के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 12 दिसंबर को प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट-1991 की वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में उसका अंतरिम आदेश प्रभावी है। इसके तहत अदालतों को सर्वेक्षण के आदेश सहित कोई भी प्रभावी अंतरिम या अंतिम आदेश पारित करने पर रोक लगी है। इस पर कोर्ट ने अगली तिथि नियत कर दी।
Spread the love बरेली के इज्जतनगर में सत्तापक्ष के लोगों और रसूखदारों की सेटिंग से कई जगह सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन गोपनीय सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। संजय नगर के संभव होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया जिसमें सात महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार कर […]
Spread the love बीमा क्लेम की रकम हड़पने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर थाना बहजोई पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों की कुल 11 करोड़ 89 लाख 51 हजार की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई जनपद […]
Spread the love कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की लूट के बाद हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिले। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर और भाई का शव बाहर […]