{“_id”:”67b38006b21747aa010574fe”,”slug”:”varanasi-top-news-woman-went-with-her-lover-and-police-fir-against-74-people-for-blocking-road-2025-02-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरें: प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां, जाम लगाने पर 74 के खिलाफ FIR”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वाराणसी की प्रमुख खबरें। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन बच्चों को छोड़ कर मां प्रेमी के साथ गई
Trending Videos
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव की 35 वर्षीय विवाहिता तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला का पति मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी के लापता होने की सूचना पर पति घर आया और खोजबीन शुरू की। विवाहिता का प्रेमी उसका पड़ोसी बताया गया है। पीड़ित पति ने पत्नी के लापता होने की सूचना मिर्जामुराद थाने की पुलिस को दी है।
जाम लगाने वाले 14 नामजद और 60 अज्ञात पर केस
कोटवां गांव में 11 फरवरी को सरसों के खेत में भैयालाल पटेल का अधजला शव मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पांच घंटे तक प्रदर्शन किया था। कोटवां-अकेलवा मार्ग पर पांच घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा था। सोमवार को कोटवां पुलिस चौकी इंचार्ज विशाल सिंह की तहरीर पर हैवतपुर कोटवां के अश्वनी सिंह, गौरव सिंह, अशोक पटेल, अनिल शर्मा, लालू, राहुल यादव, बलवंत सिंह उर्फ बाबा, संदीप कुमार सिंह, रिंकू उर्फ अवधेश मिश्र, रामचंदर यादव, संतोष यादव और छितौनी कोटवां पकवा के बाबा गुप्त व रामधनी पटेल और टड़िया के गुडू और 60 अज्ञात के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी जेल भेजे गए
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चित्रसेनपुर गांव के रहने वाले दिनेश कुमार उर्फ बखेडू और कृष्ण कुमार को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी की नहाने के दौरान की अश्लील वीडियो और फोटो आरोपियों ने ली थी। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने छह माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों को रानेचट्टी के समीप नहर मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। मामले के तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Spread the love संभल जिले के बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या उसके पिता बाबूराम शर्मा ने बीमे की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद शव कुंदरकी क्षेत्र में फेंककर हादसा दर्शाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने अनिकेत के […]
Spread the love NCRB report: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट जारी हो गई है। इस रिपोर्ट में महिला अपराध के मामलों में तेलगांना सबसे ऊपर है। Source link
Spread the love Bihar Assembly Elections: बीते दिनों लखनऊ में हुई बसपा की रैली से पार्टी उत्साहित है। यह उत्साह आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा। पार्टी ने कुछ जिलों के लिए खास रणनीति बनाई है। Source link