{“_id”:”67b2ce1b4cdda5cc190457ef”,”slug”:”moradabad-goons-looted-15-thousand-rupees-by-vandalizing-a-dairy-chaos-in-ekta-colony-2025-02-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Moradabad Crime News: दंबगों ने डेयरी में तोड़फोड़ कर 15 हजार लूटे, एकता कालोनी में अफरा-तफरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घटना के जानकारी देते पीड़ित – फोटो : संवाद
विस्तार
दबंगों ने एकता कॉलोनी स्थित डेयरी में रविवार की शाम एक ग्राहक के साथ मारपीट की। आरोप है कि डेयरी संचालक ने विरोध किया तो हमलावरों ने डेयरी में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही डेयरी में रखे करीब 15 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग गए। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
Trending Videos
मझोला पुलिस मामले की जांच कर रही है। एकता कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी राहुल सिंह ने बताया कि घर के नजदीक ही उनकी डेयरी है। रविवार की शाम नशे में धुत कॉलोनी का ही रहने वाला एक व्यक्ति बाइक लेकर उसके घर के सामने गिर गया। उसके पिता सतवीर सिंह ने बाइक सवार को उठा दिया।
कुछ देर बाद वह डेयरी में बैठे हुए ग्राहक रमेश पाल के साथ हाथापाई करने लगा। डेयरी संचालक राहुल ने रमेश पाल को अपने कमरे में छिपा दिया। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति अपने परिवार के आधा दर्जन युवकों के साथ डेयरी पर आ धमका और दबंगों ने दरवाजा तोड़कर रमेश पाल की पिटाई शुरू कर दी।
डेयरी संचालक ने विरोध किया तो डेयरी में तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि हमलावर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये और चेन लूट कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना के बारे में पूछताछ की।
राहुल ने पुलिस को बताया कि हमलावर उसकी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Spread the love {“_id”:”680328c7c5ba7ed6280b3621″,”slug”:”up-police-female-constable-dies-in-her-in-laws-house-mathura-crime-news-2025-04-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: महिला सिपाही के लिए काल बन गई ससुराल, 23 फरवरी को हुई थी शादी…अब इस हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यूपी पुलिस के 2018 बैच में भर्ती हुई महिला सिपाही के लिए ससुराल काल बन गई। उनकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना […]
Spread the love 04:00 AM, 08-Feb-2025 भदैनी हत्याकांड : सगे भाई भेजे गए जेल…, रिमांड के लिए अर्जी देगी पुलिस; मददगारों पर भी होगी कार्रवाई वाराणसी पुलिस ने भदैनी हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों काफी दिन से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस ने […]
Spread the love रेलवे की पार्सल बोगी में फर्जी कागजात से माल दूसरे राज्यों में भेजकर जीएसटी चोरी के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। ट्रांसपोर्टर के साथ जीएसटी अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। 42 लाख के माल को 2 लाख रुपये का दर्शाकर पार्सल से भेजने की शासन में शिकायत पर विजिलेंस […]