{“_id”:”67b3664bb40ce26f17013855″,”slug”:”up-now-martyr-s-brother-will-be-able-to-get-compassionate-appointment-cabinet-took-a-big-decision-price-of-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: अब शहीद के भाई को मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला;नहीं बढ़ा गन्ना का मूल्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
योगी कैबिनेट ने लिया फैसला। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंगलवार को यूपी विधानमंडल के सत्र कू शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण से होगी। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मार्गों के विस्तार और चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चैनेज 0.00 से चैनेज 25.393 के बीच 23.943 किलोमीटर में लक्ष्मण पथ को शामिल करते हुए 30.643 किलोमीटर लंबे मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा।
Trending Videos
गन्ने के मूल्य में बदलाव नहीं
प्रदेश में इस वर्ष गन्ने के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गन्ने का मूल्य 370 रुपये प्रति कुंतल ही रहेगा। सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। गन्ने की कीमत यथावत रखने का फैसला सरकार ने किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य 370 रुपए कुंतल था, जो यथावत रहेगा इससे पहले वर्ष 23-24 में गन्ने के मूल्य में 20 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी की गई थी।
शहीद के भाई को भी अनुकंपा नियुक्ति
अविवाहित शहीदों के लिए नियमों में बदलाव को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। अनुकंपा आधारित नियुक्ति के नियमों में संशोधन के बाद प्रदेश के मूल निवासी शहीद सैनिक के आश्रित भाई को भी नौकरी मिल सकेगी। प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिनमें शहीद सैनिक अविवाहित हैं। शहीद सैनिक पर ही भाई आश्रित थे। बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी हैं, जहां शहीद की पत्नी को अनुकंंपा नियुक्ति नहीं मिल सकती। कुछ ऐसे भी मामले हैं, जहां शहीद सैनिक की विधवा पत्नी ने शहीद के छोटे भाई से शादी कर ली। ऐसी स्थिति में भी छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा।
Spread the love यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार को आधी रात बरात से लौट रही अर्टिगा और एक्सयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, 09 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस न घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। हादसा अकबरपुर क्षेत्र […]
Spread the love {“_id”:”69d937f4e0398581db0ccaaf”,”slug”:”two-murder-accused-arrested-in-police-encounter-2026-04-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी दबोचे, दोनों को लगी गोली, अन्य की तलाश जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 11:18 PM IST पुलिस ने आरोपी कमल व गौरव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर […]
Spread the love {“_id”:”67d348b7a3e6effe96054184″,”slug”:”ks-rana-arrested-in-ghaziabad-for-claiming-to-be-high-commissioner-of-oman-2025-03-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: खुद को बताया ओमान का हाई कमिश्नर…दिखाए बड़े-बड़े सपने, केएस राणा की गिरफ्तारी से सकते में कारोबारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} गाजियाबाद में प्रो. केएस राणा की गिरफ्तारी के बाद से कारोबारी जगत सकते में हैं। क्योंकि खुद को हाई कमिश्नर बताने पर कारोबारियों ने उनका जगह स्वागत किया था। राणा […]