शिक्षा

एसआई (टेलीकॉम) भर्ती का रिजल्ट जारी: RPSC ने 221 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की; 108 पदों पर निकाली थी वैकेंसी – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से गृह विभाग में निकाली गई एसआई टेलीकॉम भर्ती का रिजल्ट इन्टरव्यू खत्म होने के बाद बुधवार रात जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी की गई मेरिट लिस्ट में 221 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। ये भर्ती 108 पदों के लिए

.

बता दें कि गृह विभाग में एसआई टेलीकॉम के कुल 98 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 नवंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया था। कुल 70,777 अभ्यर्थियों के आवेदन किए। बिना योग्यता आवेदन करने पर विड्रो का अवसर दिया। इस पर 3 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन विड्रॉ कर लिए। ऐसे में कैंडिडेट्स की संख्या 67,757 रह गई।

इसका एग्जाम 210 सेंटर पर 9 नवंबर 2025 को हुआ। शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 से 11 अप्रैल 2026 तक हुई। इन्टरव्यू 3 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक हुए। करीब तीन माह पहले गृह विभाग से मिले नए निर्देशों के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती 98 के स्थान पर 108 पदों पर करने का शुद्धि पत्र जारी किया।

यहां देखें मेरिट लिस्ट…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *