एसआई भर्ती-2025 में 2 पारियों में होंगे पेपर:  1015 पदों पर होगी भर्ती, 6 फरवरी तक आवेदन वापस लेने का मौका, जानें डिटेल – Ajmer News
शिक्षा

एसआई भर्ती-2025 में 2 पारियों में होंगे पेपर: 1015 पदों पर होगी भर्ती, 6 फरवरी तक आवेदन वापस लेने का मौका, जानें डिटेल – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 5 और 6 अपैल को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लगभग पौने आठ लाख (7.75 लाख) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह भर्ती 1015 पदों के लिए है।

.

आयोग ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर के अतिरिक्त अन्य विवरणों में 6 फरवरी तक ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर दिया है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने (Withdraw) का भी अवसर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

1015 पदों के लिए वैकेंसी।

1015 पदों के लिए वैकेंसी।

5 व 6 फरवरी को होगी परीक्षा

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 5 और 6 अपैल 2026 को किया जाएगा। इसके तहत सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक एवं सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन संशोधन का अवसर

परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन सुधार कैसे करें

अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो आपको ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए 500 रुपए जमा करने होंगे।

फिर, आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं और अपनी परीक्षा में ऑनलाइन सुधार करें।

अगर कोई परेशानी हो, तो recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल करें या 9352323625 और 7340557555 पर कॉल करें।

——–

SI भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए.

‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन होने की संभावना:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर?

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं।पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *