ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा:  UP-उत्तराखंड-ओडिशा के CM शामिल हुए; योगी बोले-कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं
टिपण्णी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा: UP-उत्तराखंड-ओडिशा के CM शामिल हुए; योगी बोले-कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • BJP Tiranga Yatra Photos Update; Yogi Adityanath | UP Haryana Punjab Indian Army Operation Sindoor

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा 13 मई से लेकर 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। - Dainik Bhaskar

भाजपा 13 मई से लेकर 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार को लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के भुवनेश्वर में CM मोहन चरण माझी और ठाणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान CM योगी ने कहा,‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।’

23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली CM रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरूण चुघ और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचकुला में हरियाणा के CM नवाब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में CM भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

14 मईः तिरंगा यात्रा की तस्वीरें देखें…

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

उत्तराखंड के देहरादून में CM धामी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उत्तराखंड के देहरादून में CM धामी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ओडिशा के भुवनेश्वर में CM मोहन चरण माझी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

ओडिशा के भुवनेश्वर में CM मोहन चरण माझी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

लखनऊ में CM योगी ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।

लखनऊ में CM योगी ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

13 मईः दिल्ली समेत देशभर में निकली तिरंगा यात्रा की तस्वीरें…

मंगलवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मंगलवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में सीएम रेखा गुप्ता समेत दिल्ली की पूरी कैबिनेट शामिल हुई।

तिरंगा यात्रा में सीएम रेखा गुप्ता समेत दिल्ली की पूरी कैबिनेट शामिल हुई।

गोवा में CM प्रमोद सावंत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

गोवा में CM प्रमोद सावंत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

अहमदाबाद में गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

अहमदाबाद में गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

हरियाणा के पंचकुला में CM नवाब सिंह सैनी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

हरियाणा के पंचकुला में CM नवाब सिंह सैनी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना

भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इस यात्रा के समन्वय का काम सौंपा गया है। पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री राज्यों में रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे न केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सैन्य बलों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस ने भी निकाली थी तिरंगा यात्रा

भोपाल में 9 मई को तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेसी।

भोपाल में 9 मई को तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेसी।

7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस की ओर से भी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान भोपाल, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों में कांग्रेस नेता तिरंगा थामकर सड़कों पर उतरे थे और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए थे।

ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या की गई थी। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 7 मई तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह और 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

——————————————

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ये खबर भी पढ़ें…

ब्रह्मोस ने तबाह किए 6 पाक एयरबेस:भारत ने पहले पाक का रडार सिस्टम तबाह किया, फिर टारगेट हमला किया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तीसरी रात पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर कहर बरपाने में ब्रह्मोस मिसाइलों की अहम भूमिका रही। सबसे ज्यादा दूरी पर स्थित 6 एयरबेस को सुखोई-30 एमकेआई की अंडरबेली से निकली हवा से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों ने निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी वायु सेना के बेहद सुरक्षित ठिकानों को निशाना बनाने की जमीन एक रात पहले ही तैयार कर ली गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *