Operation Sindoor Song: इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान की ओर से किए गए पहलगाम टेरर अटैक का मुंहतोड़ जवाब दिया है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है और पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी और ड्रोन अटैक भी किए गए जिसे इंडियन आर्मी ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया.
इस बीच बॉलीवुड में ऑपरेशन सिंदूर नाम को रजिस्टर कराके फिल्में और सीरीज बनाने की भी होड़ मची. IFTPC और IMPPA के पास करीब 30 से ज्यादा नाम रजिस्टर कराने से जुड़े आवेदन आ चुके हैं. आवेदन करने वालों में जॉन अब्राहम और उरी जैसी फिल्म बनाने वाले आदित्य धर भी हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री ने दी बॉलीवुड को मात
जहां बॉलीवुड सिर्फ इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने के लिए नाम रजिस्टर कराने की रेस में मारामारी करता रहा. वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड को मात देकर ऑपरेशन सिंदूर पर एक म्यूजिकल मिसाइल छोड़ चुकी है. उधर ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो वहीं दूसरी तरफ कुछ घंटे बाद ही 7 तारीख को भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने इस ऑपरेशन पर अपना गाना ‘ऑपरेशन सिंदुर’ लॉन्च कर दिया.
भोजपुरी इंडस्ट्री किसी भी लेटेस्ट घटना पर सबसे जल्दी गाना बनाने वाली इंडस्ट्री है. इस बार पवन सिंह ने देशभक्ति की भावना से भरे अपने फैंस को हाल में किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर गाना भी दे दिया है. ये गाना इस पहलगाम अटैक और उसके बाद किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर बेस्ड है.पवन सिंह ने बेहद जोशीले अंदाज में इस गाने को गाया है.
गाने के बारे में
इस गाने का कोई वीडियो नहीं है. ब्रदर्स म्यूजिक स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो में सिर्फ ऑडियो है. संगीत गौतम यादव ने दिया है और इसे किशोर दुलारुआ ने कंपोज किया है. गाने को रिलीज हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और देखते देखते ही इसे 43 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस गाने को पवन सिंह के फैंस वायरल करते हैं या नहीं.








